Bihar Election: नीतीश की नैया पार, 125 सीटों के साथ फिर बनेगी NDA सरकार…

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. बिहार की सत्ता से 15 साल का वनवास खत्म कराने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का इंतजार पांच साल और बढ़ गया है. जनता ने बिहार की सत्ता का ताज एक बार फिर नीतीश कुमार के सिर पर सजा दिया है. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार 243 में से 125 सीटों पर विजयी रहे हैं.

यह बहुमत के लिए जरूरी 122 के जादुई आंकड़े से तीन अधिक है. आरजेडी की अगुवाई वाले विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली है. एनडीए के घटक दलों में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को 43 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, 74 सीटों पर जेडीयू की गठबंधन सहयोगी बीजेपी के उम्मीदवार विजयी रहे हैं. एनडीए के अन्य घटक हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटों पर विजयश्री मिली है.

सत्ता मिली, लेकिन कमजोर हुए नीतीश

एग्जिट पोल के अनुमान को झुठलाते हुए एनडीए ने बहुमत प्राप्त कर लिया है. एनडीए को बहुमत के बाद यह तय है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. नीतीश कुमार को सत्ता मिली, लेकिन वे कमजोर हुए हैं. उनकी पार्टी की सीटें कम हुई हैं.

आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी

मतगणना की शुरुआत में ही एनडीए की तुलना में लगभग दोगुनी सीटों पर बढ़त बनाने वाला महागठबंधन अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सका. महागठबंधन अंत में 110 सीटें ही जीत सका. महागठबंधन का नेतृत्व करने वाली आरजेडी को 75 सीटों पर जीत मिली. आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. महागठबंधन की घटक कांग्रेस के उम्मीदवार 19 सीटों पर जीत सके, जबकि कम्युनिस्ट पार्टियों ने 16 सीटें जीतीं.

ओवैसी की पार्टी को पांच सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार भी पांच सीटें जीतने में सफल रहे. एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) केवल एक सीट ही जीत पाई. बहुजन समाज पार्टी को भी एक ही सीट पर विजयश्री मिली, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई.

यह भी देखे:-

पूर्व सांसदों को 7 दिन में खाली करना होगा सरकारी बंगला
पश्चिम एशिया में बढ़ा संघर्ष, वैश्विक तनाव गहराया भारत में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, पैनिक खरीदारी से ...
बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
भारतीय पंचायत पार्टी ने कृषि विधेयक का किया विरोध 
'भारतीय पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेंगे' - इमरान खान
कोरोना से भारत में पहली मौत की खबर, डरो नहीं , जयपुर में एक मरीज ठीक होने का दावा, मिल गया ठीक होने ...
'एक राष्ट्र एक चुनाव' के मुद्दे पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान
BJP सांसद ने पैर से निकाला जूता और BJP विधायक को ही धुन डाला
माता कृष्णा देवी के घर में जन्मे अजातशत्रु नेता ने भारत में जगाया राष्ट्रवाद की अलख: चेतन वशिष्ठ
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को भाजपा ने बनाया हरियाणा चुनाव सह प्रभारी
दुनिया के धनवान : जेफ बेजोस बनें एक बार फ़िर सबसे धनवान, जानिए शीर्ष 10 धनकुबेरों की कितनी है संपत्ति
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड कामरान और गाजी ढेर
14 फरवरी : पीएम का केरल और तमिलनाडु का दौरा , सेना को सौंपेंगे अर्जुन टैंक
कृषि अधिनियम 2020 तकनीक के सदी का क्रांतिकारी प्रयोग: चेतन
अंतरराष्ट्रीय समाचार के पांच प्रमुख घटनाक्रम, पढ़ें
28  साल बाद आया  बाबरी विध्वंस केस का फैसला , आडवाणी, जोशी समेत सभी आरोपी बाइज्जत  बरी