पटना में लगे नीतीश के पोस्टर, लिखा-हो गईल जय-जयकार, फिर नीतीश…

 पटना:बिहार विधानसभा चुनाव में NDA अपना किला बचाने में कामयाब हो गया. NDA को मिले बहुमत के बाद अब पूरे प्रदेश में पोस्टर और जीत की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है. जहां देर रात पटना में जश्न का माहौल देखने को मिला तो वहीं पार्टी दफ्तर में जमकर आतिशबाजी हुई. रात 2 तक बीजेपी दफ्तर में काई गहमा-गहमी रही इसके साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पार्टी के बड़े नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर जनता के साथ कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

इसके साथ ही पोस्टर्स लगाने का काम भी शुरू हो गया था और जेडीयू दफ्तर के बाहर ही तेजस्वी पर तंज कसते हुए कई पोस्टर लगे थे, जिनमें लिखा था- बिहार में का बा- जवाब था, नीतीशे कुमार बा, बुझल बबुआ. पटना में JDU नेता संजय सिंह ने पटना के चौक चौराहों पर पोस्टर लगवाकर खुशी का इजहार किया है. संजय सिंह के तरफ से पटना में लगावाये गए पोस्टर पर लिखा है- हो गइल जय जयकार, बिहार में फिर से नीतीश सरकार. इस पोस्टर को पटना के कई स्थानों पर जगह दी गई है.

बिहार विधानसभा  चुनाव में एनडीए को 125 सीटें, महागठबंधन को 110 सीटें, एलजेपी को 1 जबकि अन्य के खाते में 7 सीटें गई हैं. बिहार के चुनाव नतीजों पर गौर करें तो एनडीए में बीजेपी के खाते में सबसे ज्यादा सीटें गई हैं. बिहार के चुनाव में बीजेपी को 74 सीटें हासिल हुई हैं. वहीं जनता दल यूनाइटेड के खाते में 43 सीटें गई हैं. इस बार के चुनाव में वीआईपी को 4 हम को 4 सीट मिली है. इस बार के बिहार विधान सभा चुनाव में महागठबंधन से बीजेपी को कड़ी टक्कर मिली है.

यह भी देखे:-

टाटा मोटर्स ने दी ओलंपिक खिलाड़ियों को ये दमदार कनेक्टेड कार
EMI में लोगों को मिलेगी राहत, RBI ने किए कई बड़े एलान, पढ़िए
ग्रेटर नोएडा को और स्वच्छ बनाने को खर्च होंगे 123 करोड़ -अगले दस साल तक घरों से कूड़ा उठाने वाली कं...
यूपी : मनरेगा में संविदा कर्मियों की सेवायोजन पोर्टल से भर्ती प्रक्रिया निरस्त, अब लिखित परीक्षा और ...
अतहर खान से तलाक के बाद टीना डाबी ने किया पहला पोस्ट, कही ये बड़ी बात
आपका वोट बनाता है आपका भविष्य, निर्भीक होकर मतदाता मतदान में अपने वोट का करें अवश्य प्रयोग
हाईकोर्ट की चेतावनी : ये दिल्ली है...यहां गैर कानूनी काम न करे यूपी पुलिस
लखीमपुर-खीरी घटना के विरोध में माकपा व सीटू कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर द...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनों ने मनाया तीज महोत्सव
कोरोना तीसरी लहर : गृह मंत्रालय की चेतावनी, अक्टूबर में पीक पर होगा संक्रमण
दिल्ली -एनसीआर की धरती कांपी, थर्राए लोग
रिपब्लिक भारत चैनल के एंकर विकास शर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों का कराटे प्रतियोगिता में रहा बोलबाला, जीते कई मेडल
सीट बंटवारे को लेकर अन्य पार्टियां कैसे बढ़ा रही हैं कॉंग्रेस की मुश्किलें, जानिए
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ; वाणिज्यिक भूखंडों की योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी
हज यात्रा : ऑनलाइन आवेदन आज से, 65 वर्ष आयु तक के आजमीन ही कर सकेंगे आवेदन