भाजपा बिसरख मंडल : प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने समझा प्रशिक्षण शिविर का महत्व

ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध नगर स्थित बिसरख मंडल मे भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया की अध्यक्षता मे किया गया।

शिविर के पहले सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य  हरीश चन्द्र भाटी  के द्वारा किया गया अथवा भाजपा के विचार व संस्कृति को विस्तृत रूप से प्रस्तुत कर उन्होने शिविर को गौरवान्वित किया। सह मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण शिविर के संयोजक के रूप मे सुनील भाटी  व सह संयोजक प्रशांत शुक्ला उपस्थित रहे।

शिविर मे मंच संचालन का सौभाग्य मंडल महामंत्री आदित्य भटनागर व जीतेंद्र सैन को दिया गया। शिविर के शुरुआत मे वर्ग गीत को मंडल मंत्री शिखा शर्मा व मंडल सदस्य ज्योति सिंह ने प्रस्तुत किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी  ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रवाद विचार सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखे।
दूसरे सत्र में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर  ने सभी का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कहा सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने देश के विकास की उन्नति के लिए निस्वार्थ सदैव तत्पर रहते है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के लिए सेवा परमो धर्म है। हर एक कार्यकर्ता कोविड 19 के चलते दूरी का ध्यान रखते हुए हर तरह की सेवा सहयोग में आगे रहें।

क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने हमारी भारतीय संस्कृति के सम्मान में सभी को बताया की कैसे हमारे देश की संस्कृति पूरे विश्वभर में अपनाई जा रही है फिर चाहे वो हाथ जोड़ कर नमस्कार करना हो या फिर योग करना हो। पूरे विश्व में भारत में संस्कृति को सबसे ऊपर रखा जाता है।

गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने प्रशिक्षण  को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षिण शिविर के बारे में बताया कि यह शिविर अनुशासन, शालीनता व आज्ञा का पालन करना सिखाता है।

भाषा शैली और अच्छा आचरण ही भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान होती है। प्रशिक्षण शिविर मे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सावधानी का हर प्रकार से ध्यान रखा।

भाजपा बिसरख मंडल के सभी पदाधिकारी दिनेश बेनिवाल्, मुकेश चौहान, विवेक सिंह, देवराज नागर, दीपक कुश्वाहा, अश्विनि पटेल, मिथिलेश पटेल, केशव राज सेक्टर संयोजक अर्चित चौधरी, जगन सिंह कपासिया, कन्हैया गुप्ता, सन्जीव खन्ना, विपिन द्विवेदि सहित सभी सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे और शिविर के उत्साह को खूब बढाया।

यह भी देखे:-

विधानसभा अध्य्क्ष बनने पर संकल्प संस्था ने किया सम्मानित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी० नड्डा से सत्येन्द्र नागर ने की शिष्टाचार भेंट प्राप्त किया मार्गदर...
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव को दी जन्मदिन की बधाई  
राव कपिल भाटी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नियुक्त 
बीजेपी के प्रदेश मंत्री सतेन्द्र नागर ने डॉक्टर अलका गुर्जर को दी शुभकामनाएं,पार्टी के शीर्ष नेतृत्व...
प्रवीन भाटी बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ बरेली मण्डल प्रभारी ने की बैठक
कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या परिश्रम से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल :प्रिंस भारद्वाज
प्रधानमंत्री मोदी जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा: विधायक तेजपाल नागर ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर...
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर तिलपता में ध्वजारोहण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
नोएडा : पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने किया पिंक बूथों और बहुउद्देश्यीय भवन का लोकार्पण
भाजपा छोड़ रालोद में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता 
शोक सभा का आयोजन नेताजी को दी श्रद्धांजलि
मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग सपा छोड़ आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हुए
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी
बसपा नेता गजराज नागर सपा में शामिल हुए