गौतम बुद्ध विश्ववद्यालय में  वार्षिक उत्सव अभिव्यंजना

गौतम बुद्ध विश्ववद्यालय में गुरुवार  द्वितिय दिन के वार्षिक उत्सव अभिव्यंजना मध्यात में 12 से 1 बजे तक कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता के अनुसार अपना हुनर प्रस्तुत किया।

1-  12 से 1 बजे तक- अर्ट क्लब
इसमें विद्यार्थियों ने अपने चेहरे पर कई प्रकार की चित्रकारी को दर्शाया। यह चित्रकारी बहुत ही अद्भुत लग रही थी। इसमें सभी ने कई प्रकार के रंगों का प्रयोग किया।

2- 1 से 2 बजे तक- फोटोग्राफी क्लब
छायाचित्र एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से भौतिक वस्तु से निकलने वाली विकिरण को तस्वीर के रूप में दिखाया जाता है और इसी को देखते हुए कई विद्यार्थियों ने अपना हुनर प्रस्तुत किया। कई ने विश्वविद्यालय की तस्वीर दिखाई और कई ने प्रकृति की दिखाई। सुंदरता और रचनात्मक का समन्वय दर्शाया।

3- 2 से 3 बजे तक- संगीत कार्यक्रम
अनेक विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को संगीत सुनाया। इसमें कई विद्यार्थियों के साथ मिलकर शिक्षकों ने भी संगीत का आनंद उठाया।

4- 3 से 4 बजे तक- साहित्यिक कार्यक्रम
विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार की कविताएं और साहित्यिक कहानियों का विश्लेषण किया जिसके द्वारा हमें पता चलता है कि विद्यार्थियों में कितना हुनर है।

5- 4 से 5 बजे तक- वार्तालाप कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता पर चर्चा की। सभी ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया जो बहुत ही रोचक था।

6- 6 से 7 बजे तक- शाम – ए – गजल
इस कार्यक्रम में अतिथि डॉ . शैलेश सिंह और डॉ.  राजकुमार झा का योगदान था।  डॉ शैलेश सिंह बनारस घराना से हैं वह बड़े ही सुरीली आवाज में गजल प्रस्तुत किए। उन्हीं के साथ डॉक्टर राजकुमार झा ने अपना होनर तबला बजाकर प्रस्तुत किया। सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने शाम- ए- ग़ज़ल का लुफ्त उठाया गया।

यह भी देखे:-

जेपी इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर छात्रों के लिए खेत कैंप का आयोजन
AKTU: पीएचडी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 20 फरवरी को
गलगोटिया विश्वविद्यालय में एसआईएच 2025 का चौथा दिन नवाचार से सराबोर, ओरोबोनिक्स टीम का "KRITRIM" रोब...
Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में छुट्टी बढ़ाई गई
आईआईएमटी कॉलेज कें बीएड विभाग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में देव बने गौतमबुद्ध नगर टॉपर: 90.80% अंक हासिल कर रच दिया कीर्तिमान
जी.एन.आइ.ओ.टी एमबीए संस्थान में ओरिएंटेशन प्रोग्राम "आरब्ध -2021" का आयोजन
10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट, चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस सिनर्जिया 2025 (Synergia 2025) का शानदार आयोजन
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट्स में  कोविड इंपैक्ट के उपरांत फार्मा कंपनी के सामने चुनौतियाँ पर सेमिनार आयोजि...
गलगोटिया के छात्र ने अनुभव STUDENT बनाया "निर्भया सुरक्षा कवच, ऐसे करेगा महिलाओं की सुरक्षा, पढ़ें पू...
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में हुई स्वच्छता ही सेवा 2019 अभियान की शुरुआत
जी एल बजाज संस्थान, ग्रेटर नोएडा में पीजीडीएम (बैच 2022-24) के दीक्षारम्भ समारोह का शुभारम्भ
क्षितिज 2025 का दूसरा दिन: सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतिभा का उत्सव
एनआईयू ने 2025–2026 सत्र में 915 छात्राओं को दी छात्रवृत्ति
गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस