पहले कार बेचा फिर वही चुराया, जानिए शातिर ठग की कहानी 

  • पुरानी कार बेचने का विज्ञापन वेबसाइट पर अपलोड कर बेचने और फिर  डुप्लीकेट चाबी से कार को चोरी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार  

अगर आप सेकंड हैंड कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हो जाइए सावधान… क्योंकि नोएडा के सेक्टर 24 थाने की पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है, जो पुरानी कार बेचने का विज्ञापन वेबसाइट पर अपलोड करता था, फिर कार में जीपीएस लगाकर उसे बेच देता था। जब खरीदार कार को कहीं पार्क  करता था, तो वह ठग कार की डुप्लीकेट चाबी से कार को चोरी कर लेता था।  इस प्रकार इस ठग पर दर्जनो लोगो ठगी का शियाकार बनाया है। एक शिकायत पर पुलिस ने उसे नोएडा के सैक्टर 105 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, दो मोबाइल, तीन फर्जी आधार कार्ड, तीन फर्जी पैन कार्ड बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा यह शातिर ठग मनोत्तम त्यागी उर्फ मनु त्यागी है मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला मनु त्यागी शातिर किस्म का ठग है और ग्रेटर नोएडा वेस्ट तिगरी गोल चक्कर के पास रहता है, हाल ही में उत्तराखंड की जेल से जमानत पर बाहर आया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मनू त्यागी ने कुछ समय पहले ओएलएक्स पर अपनी वैगनआर कार बेचने का विज्ञापन अपलोड किया था। इस पर ग्रेटर नोएडा के एक युवक ने आरोपी से संपर्क किया। दोनों के बीच कार का सौदा हो गया। युवक ने आरोपी को ग्रेटर नोएडा बुला लिया। यहां पर आरोपी ने युवक से 10 हजार रुपये एडवांस लिये और कार के फर्जी दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराने के लिए युवक को दुकान पर भेज दिया। जब युवक दुकान पर चला गया तो आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 24 थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी मनोत्तम को सेक्टर 105 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मार्च माह में भी ऐसी ही एक वारदात को अंजाम दिया था। सेक्टर-117 सौरखा निवासी जीते यादव की सेक्टर 12 में कार बाजार के नाम से दुकान है। वह पुरानी कारों को खरीदते और बेचते है।  उसने सेक्टर 12 में रहने वाले एक व्यक्ति से 2.30 लाख रुपये में स्वीफ्ट कार का सौदा किया था। इस कार में आरोपी ने जीपीएस लगा रखा था। कार बेचने के बाद आरोपी मनोत्तम त्यागी पैसे लेकर घर आ गया। व्यक्ति ने अपने घर के बाहर कार खड़ी कर दी। आरोपी ने अगले ही दिन जीपीएस के माध्यम से कार की लोकेशन का पता लगाया। फिर दूसरी चाबी से कार को चोरी कर ले गए। इस संबंध में भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके कार बरामद की थी। आरोपित के खिलाफ पहले से कोतवाली सेक्टर-39, बिसरख, उत्तराखंड के नैनीताल, उधम सिंह नगर आदि जगहों पर करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

यह भी देखे:-

लाइसेंसी पिस्टल की दुनाली साफ करते हुए लगी गोली
गौतमबुद्धनगर में वन्यजीव तस्करी पर बड़ा प्रहार, जारचा पुलिस ने 16 प्रतिबंधित कछुओं के साथ आरोपी दबोच...
उत्तर प्रदेश : पुलिस ने एक और कुख्यात कलुआ को एनकाउंटर में किया ढेर
बाइक पर सवार बेख़ौफ़ बदमाशों ने डिलीवरी बॉय को लूटा
घर के बाहर बिजनेसमैन को गोली मार फरार हुए बदमाश
दादरी : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश, तीन गिरफ्तार 
दलित महिला के साथ दरिंदगी  से रेप का  मुख्य आरोपी गिरफ्तार,  परिजनों ने की फांसी की मांग
विभिन्न जगहो से मादक पदार्थ बेचने वाले तीन गिरफ्तार
दनकौर पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा
गर्भवती महिला की दर्दनाक हत्या: पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश
हत्या, लूट, धोखाधड़ी के मामले आठ साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी माजिद को एसटीएफ ने द...
युवती को गोली मारकर युवक ने खुद को भी गोली से उड़ाया
पड़ोसी के साथ महिला और पुरुष ने की मारपीट
एनकाउंटर में घायल इनामी बदमाश पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार
बच्ची  के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार 
हत्यारे बाउंसर गिफ्तार, टोल टैक्स नहीं चुकाने पर चालक की पीट-पीटकर की हत्या