NIET में विदेशी प्रोफेसरों ने दिया व्याख्यान

ग्रेटर नोएडा : आज एन.आई.ई.टी., ग्रेटर नॉएडा संस्थान में नॉटिंघम विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से आये प्रोफेसर ब्रूस जे. क्वारे और डॉ गौरांग वकिल ने बी. टैक के छात्रों के लिए प्रशीतन तथा विद्युत मशीनों पर अपने व्याख्या दिए ।

प्रो. ब्रुस जे. क्वारे जो केमिकल और पर्यावरण इंजीनियरिंग के संकाय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं ने ‘क्रायोजेनिक प्रोसेसिंग’ विषय पर व्याख्यान दिया उन्होंने तेल एवं गैस उद्योग में अपने अनुभव और ज्ञान को केमिकल, मेकैनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के युवाओं के साथ साझा किया ।
उन्होंने डिजाइन परियोजनाओं के शिक्षण को बढ़ाने के लिए नॉटिंघम विश्वविद्यालय के प्रयासों से छात्रों को अवगत कराया ।

उन्होंने क्रायोजेनिक क्षेत्र में बहु घटक प्रशीतन प्रक्रिया से छात्रों को अवगत कराया जिनका प्रयोग अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए हो रहा है डॉ. गौरांग वकिल ने इलेक्ट्रिकल मशीनों के क्षेत्र में नयी खोजों के साथ यू.के. में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में अवसरों के विषय में छात्रों को बताया ।

प्रो. गौरांग पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और मशीनों के क्षेत्र में एक अग्रणी शोधकर्ता हैं उन्होंने हाई-स्पीड ए.सी. ड्राइव एप्लीकेशन के लिए इंटीग्रेटेड रोटेशन इंडक्टर के डिज़ाइन और ऑप्टिमाइज़ेशन तथा प्रमुख-पोल तुल्यकालिक जनरेटर में बिजली घनत्व में सुधार कैसे संभव है विषय पर व्याख्यान दिया । नॉटिंघम विश्वविद्यालय, इंग्लैंड एक सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है। इसे 1881 में यूनिवर्सिटी कॉलेज नॉटिंघम के रूप में स्थापित किया गया था और 1948 में रॉयल चार्टर प्रदान किया गया था। इसके कई विषयों को लगातार शीर्ष दस में स्थान दिया गया है जिसमें अर्थशास्त्र, लॉ, और फार्मेसी शामिल हैं। विश्वविद्यालय 12 कुलीन संस्थानों में से एक है, जो इंग्लैंड में शीर्ष प्राप्त करने वाले छात्रों की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा नॉटिंघम विश्वविद्यालय उद्यमियों का 9वां सबसे बड़ा यूरोपीय उत्पादक है।

इस अवसर पर छात्रों की साथ संस्थान की अति. प्रबंध निदेशिका डॉ नीमा अग्रवाल, कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री रमन बत्रा, निदेशक डॉ अजय कुमार, निदेशक (प्रोजेक्ट्स & प्लानिंग) डॉ पी. पचौरी, विभागाध्यक्ष डॉ चन्दन कुमार, डॉ संजय गैरोला, डॉ अरविन्द तिवारी तथा अध्यापक उपस्थित रहे |

यह भी देखे:-

शारदा यूनिवर्सिटी में स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन 
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में " ज्ञानोदय" ओरिएंटेशन 2023 का आयोजन
जी. डी. गोयंका में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
अमेरिका: तालिबान पर फिर से जंग की तैयारी कर रहा पेंटागन, ड्रोन से बोला जा सकता है अफगानिस्तान पर हमल...
लॉयड बिजनेस स्कूल के पीजीडीएम छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम
केदारनाथ में पीएम मोदी: तबाही के बाद फिर उठ खड़ा हुआ केदारधाम
भारतीय संस्कृति की धरोहर बना पाणिनि गुरुकुल, ग्रेटर नोएडा में बच्चों को मिल रही नि:शुल्क शिक्षा
ALMA- MUN COURSE RYAN INTERNATIONAL SCHOOL, GREATER NOIDA
मशूहर नारीवादी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन
ग्रेटर नोएडा के एल्फा-1 में रहने वाले शिवांश सिंह ने सीएसई-2023 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में...
15 जून से भरेगी उड़ान: जेवर एयरपोर्ट से शुरू होंगी कमर्शियल फ्लाइट्स, इंडिगो की पहली टेकऑफ
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
U.P BOARD 10 वीं के नतीजे घोषित , रोजा याकूदपुर की काजल बनी जिले की टॉपर
घातक हो सकता है इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध नुस्खे आजमाना, जिंक और विटामिन सी का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य...
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण