श्री रामलीला कमेटी ने मोक्षधाम में भोले शंकर की प्रतिमा के निर्माण कार्य के लिये किया भूमि पूजन

ग्रेटर नोएडा: आज 23 अक्टूबर , श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा सफीपुर स्थित मोक्षधाम में भगवान भोले शंकर की 51 फिट ऊँचाई की प्रतिमा के निर्माण कार्य शुरू करने के लिये भूमि पूजन किया ।

कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से हवन कर की गयी . महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि विश्व विख्यात मूर्तिकार श्री रामसुतार जी के द्वारा 51 फिट की भोले शंकर भगवान की प्रतिमा का निर्माण कार्य कराया जायेगा जिसमे स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल होगा।
सयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण विजय महोत्सव 2020 को स्थगित कर दिया गया था कमेटी द्वारा सफीपुर मोक्षधाम का संचालन व रखरखाव पिछले काफी वर्षो से किया जा रहा है नगर वासियो की मांग को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने निर्णय लिया की मोक्षधाम में भगवान भोले शंकर भगवान की 51 फिट ऊँचाई की प्रतिमा लगाई जाये ।

कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया भूमि पूजन दादरी विधायक मानिय तेजपाल नागर जी ने हवन में आहुति देकर व नारियल फोड़कर किया विधायक जी ने कमेटी को शुभकामनाएं दी व कमेटी द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की विधायक जी ने कमेटी को यह भी आस्वासन दिया मूर्ति निर्माण कार्य मे मेरी जहां भी जरूरत होगी मै कमेटी के साथ रहूंगा और कहा भगवान भोले शंकर की मूर्ति आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा की पहचान बनेगी ।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग जी ने सभी नगरवासियों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की व उन्होंने बताया कि मूर्ति का निर्माण आगामी जनवरी माह तक पूर्ण कर मोक्षधाम को समर्पित कर दी जायेगी।

इस अवसर पर सहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमे पूर्व जिला पंचायत चेयरमेन वीरेंद्र डाडा , वरिष्ठ सपा नेता राजकुमार भाटी जी , कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी , जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी , एडवोकेट सुशील , भाटी ओमबीर भाटी , किसान नेता ब्रजेश भाटी , धर्मवीर प्रधान ,बालकिशन टाइगर , देवेंद्र टाइगर , सतीश नम्बरदार ,भीम सिंह भाटी , राखुराज भाटी व रामलीला कमेटी से ओम्प्रकास अग्रवाल , कुलदीप शर्मा ,सुभाष चंदेल , हरेंद्र भाटी , के के शर्मा , जतन भाटी, मुकुल गोयल , अनिल चौधरी , अनिल कसाना , अतुल जिंदल आदि व महिला सक्ति से अंजू पुंडीर ,ममता शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

यह भी देखे:-

8 अप्रैल का इतिहास: आज के दिन ही हुई थी मंगल पांडे को फांसी,
नहायखाय के साथ सूर्योपसना का महापर्व छठ आज से शुरू, जानिए इसकी खासियत
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश में शिक्षा के नए अवसरों की शुरुआत
गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु शासन की शादी अनुदान योजना संचालित
हिंडन पर नया पुल जल्द बनवाने को सीईओ ने की पहल
दिल्ली एयरपोर्ट पर बनी तालाब जैसी स्थिति, विमान सेवाएं भी प्रभावित
आगामी त्यौहारो  के मद्देनजर पुलिस व एसडीएम ने  शांति  समिति की बैठक
भाजपा बिसरख मण्डल ने बड़े स्तर पर चलाया स्वच्छता मिशन
सीईओ ने कासना का किया दौरा, री-डेवलपमेंट का खींचा खाका
दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से ग्राम खटाना–धीरखेड़ा मार्ग पर गंगा नहर पुल निर्माण का श...
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया कालिंदी कुंज घाट का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्द...
रंगों से आगे बढ़कर मानवता का उत्सव: जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की अनूठी होली पहल
आज़ादी का अमृत महोत्सव , जगत फ़ार्म में झंडे का वितरण 
समूह मंत्री से मिले नेफोमा के पदाधिकारी, प्राधिकरणों की सीबीआई जांच की मांग
दनकौर रेलवे स्टेशन पर किसानों का रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
25 फरवरी को विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रोजगार का महासंगम: “सशक्त युवा, समृद्ध भारत – र...