ड्रग विभाग की छापेमारी, बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर से जब्त की हज़ारों की दवाइयां 

ग्रेटर नोएडा के दादरी में ड्रग्स विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों की मानकों के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जांच के लिए छापा मारा, दो संदिग्ध दवाई के नमूने भरने की कर्रवाही करते हुए बाकी बची सभी दवाई को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि दवाओं के जांच रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत मुकदमा दायर किया जाएगा।

अवैध रूप से चल रहे दादरी के मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स विभाग के इंसपेक्टर वैभव बब्बर कि टीम ने छापा मारा ।  अंकित मेडिकल स्टोर जिसके संचालक आनंद कुमार के स्टोर से दो  संदिग्ध औषधि के नमूने संग्रहित किए गए, एवं जन औषाधि केंद्र, संचालक संदीप कुमार  से एक संदिग्ध औषधि के नमूने संग्रहित कर लिए गए। औषधि निरीक्षक  वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है जिनकी रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। ड्रग्स विभाग के छापा मरने की सूचना मिलते ही आस पास के मेडिकल स्टोर शटर बन्द कर भाग गए।

अधिकारियों का कहना था कि मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे व्यक्ति ने मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही दवाइयों का लाइसेंस ना ही कोई खरीदने और बेचे जा रहे दवाई के बिल अधिकारियों को दिखाया गया। दो संदिग्ध दवाई के नमूने भरने की कर्रवाही करते हुए बाकी बची सभी दवाई को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि दवाओं के जांच रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत मुकदमा दायर किया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर, औषधि एव प्रसाधन अधिनियम 1940 की धारा 18 /27 के अंतर्गत जांचोपरांत सक्षम न्यायलय में मुकदमा दायर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दवाओं के जांच रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत वाद दायर किया जाएगा जिसमें दस लाख रुपए का जुर्माना और उम्र कैद की सजा का प्रावधान है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
यूपी: माध्यमिक विद्यालय खुलने का नियम बदला, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
महिला ने की 16वी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ बरेली मण्डल प्रभारी ने की बैठक
शाहबेरी के होम बायर्स के साथ ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारीयों ने की बैठक में क्या हुआ , पढ़ें पूरी खबर
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
सोशल मीडिया पर सतर्कता से आत्महत्या के मामलों को रोका, गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय प्रयास
निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक,जानिए चुनाव प्रचार के क्या हो सकते हैं वि...
अचार संहिता उल्लंघन कर रहे तीन प्रत्याशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Air India की बिक्री से खत्म हुई बड़ी बाधा, मोदी सरकार के लिए क्यों जरूरी थी यह डील?
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के विक्ट्री24 स्पोर्ट्स वीक में छात्रों ने मचाया धमाल
सैलून संचालक को मिली धमकी 
वेदांत शर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज, जिले का नाम किया रोशन
विभिन्न सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत
दो नन्हे दिल, दो बड़ी जंग: यथार्थ अस्पताल में समय, टीमवर्क और साहस ने बचाई दो बच्चों की ज़िंदगी