मिशन शक्ति अभियान : महिला उन्नति संस्था (भारत)  द्वारा गृह लक्ष्मी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 

ग्रेटर नोएडा : नारी सम्मान को लेकर प्रदेश में जारी मिशन शक्ति अभियान के तहत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने ग्रेटर नोयडा के तुस्याना गांव में गृह लक्ष्मी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी ने गांव की बुजुर्ग महिलाओं को गृह लक्ष्मी सम्मान के तौर पर शाल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री सोनी कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं के सम्मान को समर्पित अभियान है और जिस घर में नारी का सम्मान होता है वह घर हमेशा खुशहाल रहता है लेकिन जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता वहां हमेशा अशांति का माहौल रहता है। नारी सम्मान की शुरुआत सबसे पहले हमें अपने घर से ही करनी होगी तभी हम दूसरी महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देख पायेंगे। संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि   संस्था के द्वारा गृहणियों को गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित करने का उददेश्य लोगों को यह संदेश देना है कि हमारे घरों मे रहने वाली माता -पत्नि,बहन और बेटी सम्मान की सर्वप्रथम हकदार है जिस दिन हम अपने घर में रहने वाली महिलाओं का सम्मान करना शुरु कर देंगे दूसरी महिलाओं के सम्मान की भावना स्वतः जागृत हो जायेगी और देश में महिलाओं की सुरक्षा की चिन्ता ही खत्म हो जायेगी। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम के आयोजक सुनील शर्मा ने गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित महिलाओं को तुलसी के पौधे भेंट किये। कार्यक्रम में महासचिव अनिल भाटी, रणवीर चौधरी, विजय तंवर, डा शिल्पी, नविता, रविकांत और पण्डित लेखराम शर्मा ने अपने विचार रखे।

यह भी देखे:-

समर्पित शिक्षक ही देश के भविष्य को बुलंदियों तक लेकर जाता हैः डॉ. मयंक अग्रवाल
छौलस गाँव में विधिक साक्षरता शिविर में दी गयी कानून सम्बन्धी जानकारी
"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" रथ को डीएम बी.एन. सिंह ने दिखाई हरी झंडी
the major issues in the budget 2020-21 are to balance between consumption and investment :Prof Yami...
सपा ने आयोजित की पीडीए जन पंचायत, भाजपा सरकार के खिलाफ उठी आवाज़
ग्रेनो प्राधिकरण ने सादुल्लापुर में 9000 वर्ग मीटर जमीन से हटाया अवैध कब्जा
GIMS में रजोनिवृत्ति पर गुरुकुल कक्षाएं, विशेषज्ञों ने साझा किए अहम सुझाव
कैलाश इंस्टीट्यूट में संस्थापक स्व. एस. के. गोयल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर और भंडार...
मीडिया संस्थानों पर आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई के विरोध में पत्रकारों में  आक्रोश, ज्ञापन व प्रद...
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भाजपा ...
अर्हम धर्म समर कैंप 2025: बच्चों और बड़ों को मिला धर्म को जीने का नया तरीका
नहर में छलांग लगाकर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास,पुलिस ने बचाया
सुशील भाटी बने जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
गौतमबुद्ध नगर : कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा
पहला सहकारिता सम्मेलन: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पहुंचे अमित शाह