एनकाउंटर में घायल हुआ चेन स्नैचर, काफी  दिनों से तलाश रही थी पुलिस

नोएडा के थाना थाना 24  क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में गोली से घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बदमाश का साथी पुलिस चकमा देकर फरार होने सफल हो गया। पुलिस फरार बदमाश के तलाश में जुटी है। पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म चैन स्नैचर  और पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी, उसके पास से तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद हुई है।

एडीसीपी रणविजय ने बताया कि थाना 24 की पुलिस के क्षेत्र में स्थित अरावली चौकी इंचार्ज मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें एक बिना नंबर प्लेट लगी स्कूटी आती दिखाई दी, उन्हें रोका लेकिन स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध लोग रुकने के बजाय पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली । अपने आप को घिरा देख स्कूटी पर पीछे बैठे हुए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और स्कूटी लड़खड़ा कर गिर पड़ी। दूसरा बदमाश सेक्टर 54 की सिटी फॉरेस्ट में की तरफ भागने में सफल रहा पुलिस को पकड़ने के लिए कांबिंग अभियान चला रही है इस बीच घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया की घायल बदमाश से जब पूछताछ की गई तो पता चला उसका नाम अभय उर्फ प्रिंस है जो हापुड़ का रहने वाला है।  अंतर्जनपदीय अभय और प्रिंस लुटेरा और चोर है किस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं जबकि उसका का साथी गाजियाबाद निवासी चीता मौके से भागने में सफल रहा है जिस को पकड़ने के लिए पुलिस कोम्बिंग  अभियान चला रही है पकड़े गए बदमाश एक चोरी की एक्टिवा स्कूटी बिना नंबर प्लेट के एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी देखे:-

एवीजे हाइट सोसाइटी की महिलाओं ने उत्पीड़न का लगाया आरोप
कार में बैठाकर एक व्यक्ति को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार
नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच, 6 गिरफ्तार
आईसर कैंटर में छुपाकर उड़ीसा से गांजा की तस्करी, दो गिरफ्तार
थार जीप में मिला दिल्ली से लापता युवक का शव
तस्करी में जब्त लाखों रुपये का शराब जब्त किया गया
मुठभेड़ के बाद पकडे गए शातिर लूटेरे
देखें VIDEO, कैसे प्रबंधन के छात्र नालेज पार्क में कर रहे थे नशे का कारोबार
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी बदमाश
कई दिनों से फरार गैंगस्टर वांटेड बदमाश गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में था वांछित
कार चोरी की वारदात को पुलिस ने किया विफल, पांच गिरफ्तार , चोरी की कार व उपकरण बरामद 
चोरी की बाईक व हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
बिल्डर पहुंचा सलाखों के पीछे, प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
वृद्धाआश्रम में रह रहे बुजुर्ग का खेत में मिला शव , जांच में जुटी पुलिस
बिना लाइसेंस के शराब परोसने पर रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार
यमुना नदी की धार मोड़ने वाले खनन माफिया पर लगा एनएसए