वर्चूअल मेगा इंटर्न्शिप और प्लेस्मेंट ड्राइव 2020 का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : रविवार को वर्चूअल मेगा इंटर्न्शिप और प्लेस्मेंट ड्राइव 2020 के अंतर्गत वर्ल्ड ऑफ वर्क सेशन का उदघाटन हुआ। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के वाइस चैन्सेलर प्रोफ़ेसर बी.पी शर्मा ने इस वेबिनार सिरीज़ का उद्घाटन किया। फिक्की की असिस्टेंट सेकेट्री जनरल शोभा मिश्रा घोष और अनेक कंपनियों और शिक्षण संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे । यह समारोह यूटूब माध्यम से एक लाएव प्रसारित हुआ। इसी प्रकार आने वाले हफ़्ते में देश के अनेकों बड़ी कोंपनियों एवं विश्वविद्यालयों से वरिष्ठ सलाहकार इस वेबिनार सिरीज़ माध्यम विचार व्यक्त करेंगे।
वर्चूअल मेगा इंटर्न्शिप और प्लेस्मेंट ड्राइव 2020 के अंतर्गत वर्ल्ड ऑफ वर्क सेशन का ये पहला दिन था वर्ल्ड ओफ़ वर्क इस इवेंट की एक सोची समझी वेबिनार शृंखला है जिसमें छात्र छात्राओं की कैरियर काउन्सलिंग की जाएगी। उनको कार्य अथवा कोरपोरेट जगत में प्रवेश करने से पहले समझाने की एक कोशिश है। नवीनतम तरीक़े और काम आने वाली टेक्नॉलजीयों से परिचित करवाने का महत्वपूर्ण कार्य जाने माने विशेषज्ञ और प्रफ़ेसर करेंगे । रोज़ होने वाला यह वेबिनार सिरीज़ इस रोज़गार महाकुंभ का एक अनोखी पहल है। यह सुनिसचित करता है कि छात्र जब पढ़ाई से कार्य जगत की ओर अपना पहला कदम उठाएँगे तो यह उनके लिए आसान रहे।
