ईंटे में दबा मृत मिला लापता बच्चा

*आठ दिन से लापता बच्चे का शव ईटों के बीच दबा हुआ मिला, परिवार ने लगाये पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल*

नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गाँव से लापता हुए मासूम बच्चे का घर से कुछ दूरी पर एक निर्माणाधीन बिल्डिग से संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही जानकारी मिल सकेगी। इस बीच मृतक बच्चे के परिजनो पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। अब अधिकारी मामले का जल्द खुलासे का दावा कर रहे है।

मामला सर्फाबाद गांव का है। वहाँ निर्माणाधीन बिल्डिंग में 11 अक्टूबर से लापता 10 वर्षीय बच्चे का शव मिला है, मृतक बच्चे का नाम पप्पू बताया जा रहा है। मूलरूप से छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी राम सुहावन का परिवार सर्फाबाद गांव में किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह बेलदारी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। पप्पू उनका छोटा बेटा था। मृतक पप्पू के परिजनो पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है, उनका कहना है की जब शिकायत लेकर थाने गए उन्हे दुत्कार कर भागा दिया गया जब अपने स्तर पोस्टर लगा कर बच्चे को ढूढने प्रयास किया तो पुलिस वालो ने पीटा।

पप्पू 11 अक्टूबर को लापता हुआ लेकिन एफ़आईआर पुलिस ने छह दिन बाद दर्ज की, आठ दिन बाद अब बच्चे का शव बच्चे के घर से घर से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर एक निर्माणाधीन बिल्डिग के अंदर से ईटों के बीच दबा हुआ पप्पू का शव मिला, तो हड़कंप मच गया, बच्चे का शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था। परिजनो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है उनका कहना है पुलिस ने समय रहते कार्रवाही की होती तो शायद पप्पू की जान नहीं जाती। पप्पू का शव मिलने के बाद अब आलाधिकारी भी हरकत में आ गए है और पुलिस की दो टीम बना कर मामले की जाँच की बात कह रहे है और मामले का जल्द खुलासे का दावा कर रहे है।

यह भी देखे:-

जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
महाशिवरात्रि को बन रहा है दुर्लभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर
नोएडा : पीएनबी बैंक डबल मर्डर को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Ind vs Eng 4th Test LIVE: भारतीय टीम 365 रन पर हुई ढेर, शतक से चूके वॉशिंग्टन सुंदर
निकाय चुनाव अपने-पराये का मोह छोड़ जिताऊ प्रत्याशी का चयन करें पदाधिकारी- सी एम चौहान
दादरी : लवकुश धार्मिक रामलीला, दशरथ ने की राम के राजतिलक की तैयारी, मंथरा ने भरे कैकयी के कान
जतन सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने प्रतिभा को किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा : कोरोना वायरस के संदिग्ध चीनी नागरिक ने खुद को फ्लैट में किया बंद, अस्पताल में भर्ती
गुड़गांव से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
CM Yogi Visits Bijnore: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे मेडिकल कालेज का शिलान्यास
यूपी: आजादी के बाद से इस गांव में नहीं हुआ विद्युतीकरण, दिवाली पर प्रशासन ने लगवाए जेनरेटर
पीएम मोदी के वीडियो संदेश के साथ आज से शुरू होगा रायसीना डायलॉग, 50 देशों के 150 वक्ता लेंगे हिस्सा
अचार सहिंता लागू होते ही हटने लगे होर्डिंग व बोर्ड
माकपा नेत्री सुभाषनी अली ने किसान सभा के धरने को किया संबोधित समर्थन का किया ऐलान