GIMS  में नवरात्र के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन 

ग्रेटर नोएडा :  गर्व का विषय है कि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा में पावन नवरात्र के शुभ अवसर पर पूरे 9 दिनों तक (दिनांक 17 से 25 अक्टूबर 2020) संस्थान में कार्यरत महिला/बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा विषयक जागरूकता एवं प्रोत्साहन तथा सुरक्षा प्रशिक्षण सम्बंधी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उ0प्र0 सरकर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सम्पूर्ण प्रदेश में नवरात्र के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2020 को संस्थान में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ गे्रटर नोएडा की अपर पुलिस आयुक्त श्री वृंदा शुक्ला, आई0पी0एस0, निदेशक डा0 (ब्रिगे0) राकेश गुप्ता, संयोजक डा0 रंजना वर्मा, आचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सौरभ श्रीवास्तव, आचार्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

निदेशक डा0 (ब्रिगे0) राकेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्बोधित किया कि महिला को अपनी सुरक्षा सम्बंधी मामले में हमेशा सजग रहना चाहिये साथ ही यह बताया कि संस्थान मंे कार्यरत संकाय सदस्यों में लगभग आधी महिला हैं तथा कुल कर्मचारियों में आधे से ज्यादा महिला कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा यदि किसी भी महिला को सुरक्षा सम्बंधी किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो तुरन्त बताएंे। अपर पुलिस आयुक्त वृंदा शुक्ला, महिला एवं बाल सुरक्षा ने संस्थान में कार्यरत महिला संकाय सदस्यों, नर्सिंग स्टाॅफ तथा महिलाओ/बालिकाओं को सुरक्षा सम्बंधी कई बातों व हैल्प लाइन के बारे में बताया और उनको प्रोत्साहित किया। डा0 अंजू रानी, सहायक आचार्य ने महिला मरीजों की सुरक्षा एवं देखभाल सम्बंधी नैतिक मुददे पर तथा डा0 नंदिता चतुर्वेदी, सहायक आचार्य ने कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा सम्बंधी विषय पर महिलाओं का जागरूक किया। जूडो-कराटे/ताइक्वान्डो प्रशिक्षक श्री बिजोय त्रिपाठी ने महिलाओं/बालिकाओं को बताया कि कार्यस्थल पर एवं घर से बाहर अपने को सुरक्षित कैसे रखें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सौरभ श्रीवास्तन ने जानकारी दी कि इन 9 दिनांे के कार्यक्रम के दौरान संस्थान की महिला कर्मचारियों को सुरक्षा सम्बंधी प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में समन्वयक डा0 रंजना वर्मा ने सभी अतिथियों एवं आगान्तुकों को धन्यवाद दिया एवं आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डा0 अदिति भाटी, डा0 श्वेता सिंह व डा0 रितु सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डीन रम्भा पाठक, डा0 सतेन्द्र कुमार, डा0 शिवानी कल्हन, डा0 अनुराग श्रीवास्तव आदि सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

सुप्रीम कोर्ट  ने किसानों को  64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने का सुनाया फरमान 
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इंडिया एक्सपो मार्ट...
भाजपा झूठ और प्रोपेगेंडा के सहारे गुमराह कर रही जनता को: मुखिया गुर्जर
किसान एकता मंच के पदाधिकारी पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर राकेश टिकैत का किया समर्थन
मुख्यमंत्री योगी ने 45 मिनट की चर्चा में किसानों को 10% आबादी प्लॉट और लैंड पुलिंग नीति पर सकारात्मक...
दांतों के आधुनिक तरीके से उपचार पर कार्यशाला का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस : ग्रेनो प्राधिकरण लगाएगा 1  लाख  पौधे, , आज से शुरू हुआ अभियान
तिलपता गोलचक्कर स्थित जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला कार्यशाला ...
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे ।
कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को एक करोड़ रुपये मुआवजा एवं उनके आश्रितों को नौकरी  अति शीघ्र दी ज...
सिरसा के पास ग्रेनो में प्रवेश पर आपका स्वागत करेंगे वोगेनवेलिया के गुलाबी फूल
समाजसेवी अन्नू खान को दिल्ली के ग़ालिब ऑडोटोरियम में मिला सम्मान
अफगानिस्‍तान : तालिबान सरकार के मुखिया होंगे अब्‍दुल गनी बरादर!
एनपीसीएल कार्यालय पर किसान एकता संघ की वार्ता हुई
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने धूमधाम से मनाया अपना स्थापना दिवस
पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत दो गिरफ्तार