शारदीय नवरात्र 2020: नवरात्रि में हर दिन का है खास महत्व, जानें किस दिन होगी मां के किस स्वरूप की पूजा
🙏🙏जय माता दी 🙏🙏
शारदीय नवरात्रि 17अक्टुवर 2020से 25अक्टुवर 2020 तक ।
प्रथम नवरात्रि 17 अक्टुवर 2020 शनिवार को शैलपुत्री: देवी मां के इस स्वरूप को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है।
द्वितीय नवरात्रि 18 अक्टूबर 2020 रविवार को देवी ब्रह्मचारिणी: देवी ब्रह्मचारिणी को हरा रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करें।
तृतीया नवरात्रि 19 अक्टूबर 2020 सोमवार को देवी चंद्रघंटा: देवी चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के तीसरे दिन हल्का भूरा रंग पहनें।
चतुर्थी नवरात्रि 20 अक्टूबर 2020 मंगलवार को देवी कूष्माण्डा: देवी कूष्मांडा को संतरी रंग प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के चौथे दिन संतरी रंग के कपड़े पहनें।
पचंमी नवरात्रि 21अक्टुवर 2020 बुद्धवार को प्रात:9:8 मिन्ट तक देवी स्कंदमाता: देवी स्कंदमाता को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पांचवे दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
षष्ठी नवरात्रि 22 अक्टूबर 2020 गुरुवार को प्रात:7:40मिन्ट तक देवी कात्यायनी: देवी मां के इस स्वरूप को लाल रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस दिन मां की पूजा करते समय लाल रंग का वस्त्र पहनें।
सप्तमी नवरात्रि 23 अक्टूबर 2020 शुक्रवार को प्रात:6:57 मिन्ट तक देवी कालरात्रि: भगवती मां के इस स्वरूप को नीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के सातवें दिन नीले रंग के वस्त्र पहनकर मां की पूजा-अर्चना की जानी चाहिए।
अष्टमी नवरात्रि 24 अक्टूबर 2020 शनिवार प्रात:6:59 तक देवी महागौरी: देवी महागौरी की पूजा करते समय गुलाबी रंग पहनना शुभ माना जाता है। अष्टमी की पूजा और कन्या भोज करवाते इसी रंग को पहनें।
नवमी नवरात्रि 25 अक्टूबर 2020 प्रात:7:42 तक देवी सिद्धिदात्री: देवी मां के इस स्वरूप को बैंगनी रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए नवमी तिथि के दिन भगवती की पूजा करते समय बैंगनी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। जगदम्बा ज्योतिष केन्द्र पं.मूर्तिराम,आनन्द वर्द्धन नौटियाल ज्योतिषाचार्य (देवी नृसिंह उपासक गंगौत्री धाम) सम्पर्क +919310110914