बिहार की जनता बताएगी अब की बार क्या दिखती है “नीतीश सबके हैं, तरक्की दिखती है” या “नई सोच, नया बिहार-युवा सरकार, अबकी बार”

Bihar Election 2020:बिहार विधानसभा के चुनाव शुरू होते ही नारों का उद्घोष भी शुरू हो चुका है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने से पहले जेडीयू ने अपना नारा बदल दिया है। जेडीयू की ओर से पार्टी कार्यालय में होर्डिंग्स लगा दिए गये हैं जिसमें पूरी तरह से नीतीश कुमार पर फोकस किया गया है।

जदयू की ओर से पार्टी कार्यालय में होडिंग्स लगाए गए हैं । जिसमें लिखा हुआ है “नीतीश सबके हैं।” वहीं दूसरे होर्डिंग में लिखा हुआ है “तरक्की दिखती है” यानी जदयू पूरी तरह नीतीश कुमार पर फोकस कर चुनाव में जाने के लिए तैयार है ।

पिछले विधानसभा चुनाव में बिहार में बातचीत की शैली को इस स्लोगन में शामिल किया गया था- ‘बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है।’ चुनावी सभाओं में भी इस स्लोगन पर आधारित आडियो-वीडियो का खूब इस्तेमाल हुआ। नीतीश कुमार पर केंद्रित जदयू की एक और होर्डिंग लोकसभा चुनाव के समय शहर के विभिन्न हिस्सों में लगी थी और उसकी खूब चर्चा भी हुई थी। नारा था- सच्चा है ,अच्छा है चलो नीतीश के साथ– का पोस्टर खूब चर्चित हुआ था।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने नारा दिया है”नई सोच, नया बिहार-युवा सरकार, अबकी बार“। राष्ट्रीय जनता दल ने अपने होर्डिंग पर तेजस्वी यादव का ही तस्वीर सिर्फ लगाया है पूरा फोकस तेजस्वी यादव के ऊपर ही रखा गया है यह स्पष्ट है कि राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ही रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले बार 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद जदयू कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थी तब उनका नारा नीतीश कुमार के ऊपर केंद्रित करके गढ़ा गया था।

अब आगे बिहार के जनता को तय करना है कि किस किनारे में कितना दम है।

 

यह भी देखे:-

UP ELECTION 2022: जातीय सियासी रंग गुर्जर बनाम ठाकुर में उलझता जेवर, निर्णायक हुए जाटव, जाट ,मुस्लिम...
"संकल्प से सिद्धि" होगा राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्धेश्य
CBI के 14 अफसरों का तबादले, कांग्रेस ने उठाए बीजेपी पर सवाल
जनता कर्फ्यू के दिन ट्रेन सेवा बंद करने का फैसला
स्वदेश लौटने पर गोल्फ के चैम्पियन अर्जुन भाटी का जोरदार स्वागत
मुख्य न्यायाधीश को उम्‍मीद- 17 नवंबर तक तय हो जाएगा अयोध्‍या में राम मंदिर बनेगा या नहीं
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड कामरान और गाजी ढेर
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे  चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी 
सुशांत सिंह सुसाइड केस में नया मोड़ ,  पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराई एफआईआर, बिहार पुलिस मुंबई...
ईरान-अमेरिका तनाव में राहत: दो सप्ताह के युद्धविराम से जगी शांति की उम्मीद, तेल कीमतों में बड़ी गिरा...
COVID-19:देशव्यापी लॉकडाउन के बीच बुलंदशहर से साम्प्रदायिक सौहार्द मिसाल कायम करने वाली खबर
विपक्षी सांसदों का स्पीकर को पत्र, कहा- गाजीपुर बॉर्डर पर भारत-पाक सीमा जैसे हालात
पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त उपलब्धता पर काम करने की जरूरत : नरेंद्र सिंह तोमर कृषि मंत्री
वित्त मंत्री ने पेश किया बही-खाता, आत्मनिर्भर भारत-मेड इन इंडिया पर जोर
आज का इतिहास: 9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
ऐंटी बीजेपी वोटों को बांटकर बीजेपी की मदद कर रही है कांग्रेस - केजरीवाल