हाथरस जा रहे काफिले को रोकने पर समर्थकों के साथ पैदल निकली प्रियंका गाँधी, कहा सरकार को जगाएंगे, हिलाएंगे , लड़ते रहेंगे
ग्रेटर नोएडा : हाथरस जा रहे राहुल प्रियंका को जब यमुना एक्सप्रेस वे पर रोका गया तब गाडी छोड़कर प्रियंका गाँधी राहुल गाँधी के साथ पैदल ही हाथरस की ओर निकल पड़ी है। बता दें हाथरस की बेटी (रेप पीड़िता ) के परिजनों से मिलने आज सुबह राहुल गाँधी के साथ प्रियंका गाँधी काफिले के साथ निकल पड़ी। डीएनडी से उन्हें जाने दिया गया लेकिन परिचौक पर उनके समर्थकों को रोक दिया गया और प्रियंका गाँधी को जाने दिया गया। लेकिन प्रियंका अकेले जाना मुनासिब नहीं समझा और हाथरस की ओर अपने समर्थकों के साथ पैदल ही निकल पड़ीं। इधर सूचना मिल रही है जेवर टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जेवर पर शेड्स उन्हें रोका जाये .
प्रियंका ने चलते-चलते मीडिया से रूबरू होते हुए कहा पिछले साल हम उन्नाव की लड़ाई लड़ रहे थे। घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम योगी को उन्होंने सन्देश दिया उन्हें महिलाऊँ को सुरक्षा देनी होगी नहीं तो हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। सरकार को हम जगायेंगे हिलाएंगे। नहीं तो हालात ऐसे ही रहेंगे। प्रदेश में रोजाना 11 रेप हो रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है। हम महिलाओं में बहुत गुसा है।