मोबाईल लूट कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर  में घायल 

  • मोबाइल लूट करके भाग रहे बदमाशो और पुलिस के बीच मुठभेड़
  • गोली लगाने से दो बदमाश घायल
  •  लूटे गए मोबाइल  दो तमंचा कारतूसबाइक बरामद

नोएडा। मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशो की पुलिस ने हुई मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों पुलिस की गोली लगाने से घायल हो गए। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों बदमाशो को को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशो के कब्जे से लूटे गए मोबाइल के अलावा दो तमंचा, कारतूस व केटीएम बाइक बरामद हुई है।

एडीसीपी नोएडा ज़ोन-1 रणविजय सिंह ने बताया की नोएडा के सेक्टर-6 में संदीप पेपर मिल के पास खोड़ा निवासी मोहित गुप्ता से केटीएम बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। सूचना पर सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। सेक्टर-14ए नाले के पास पुलिस केटीएम बाइक पर सवार लूटेरे दिखाई दिये पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर भागने लगे, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशो को को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एडीसीपी ने बताया की पूछताछ के दौरा बाइक सवार दो बदमाशों की पहचान जयपुर निवासी साजिद और चंद्रपाल के रूप में हुई। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि दोनों नोएडा में किराये पर रह कर अपराध करते हैं। इन्होंने नोएडा के विभिन्न इलाकों और बॉर्डर पर कई वारदात कबूल की हैं। एडीसीपी ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

यह भी देखे:-

"रेस" से ग्रेटर नोएडा में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर लगेगी रोक
विवाद के दौरान  हुई फायरिंग, राहगीर को लगी गोली, मौत     
डिजल- पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
दस महिलाओं को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला मैनेजर, जानिए कैसे हुआ गिरफ्तार
12 घंटे में नशा मुक्ति केंद्र में हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
जज की कार से कार दुर्घटना का मामला, आरोपी गिरफ्तार
दिन में काम और रात में चोरी, कुछ ऐसा था इन बदमाशों के रोजमर्रा का काम
चीनी नागरिक घुसपैठ में बड़ा UPDATE, जानिए 
बीटा-2 थाना क्षेत्र में युवती का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
चार बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
ग्रेटर नोएडा में एक्सपायरी शराब-बीयर का बड़ा खेल पकड़ा गया, नकली स्टिकर लगाकर हजारों बोतलें बेच रहा ...
अज्ञात शव के पहचान की अपील , तेजाब से जलाया गया है चेहरा
नॉलेज पार्क में चल रहे अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मैनेजर समेत दो गिरफ्तार
अवैध असलाह की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
देखें VIDEO, कैसे प्रबंधन के छात्र नालेज पार्क में कर रहे थे नशे का कारोबार
घर में घुसकर बदमाशों ने भाजपा नेता की गाडी में की तोड़फोड़