गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी : कुलपति प्रो. बी.पी. शर्मा ने किया एन.एस.एस. के स्वर्ण जयन्ती महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ 

ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तीसरे चरण में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत “सांस्कृतिक संध्या” का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

स्थापना दिवस पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या के आरंभ में सभी अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती जी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत “उठें समाज के लिए” कि प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ।इस सांस्कृतिक संध्या में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक छठा को बहुत ही मनोरम ढंग से प्रस्तुत किया गया जिसमें हमारी संस्कृति के वीर आल्हा और उदल जी की गाथा, राई लोकनृत्य की मनोहारी प्रस्तुति, ब्रज की होली और फ़ाग की रंग बिरंगी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

युवाओं के आकर्षण का मुख्य केन्द्र प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पंडित चेतन जोशी जी रहें। तो एक तरफ़ गांधीजी के प्रसिद्ध भजन “वैष्णव जन” ने एक बार पुनः सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। एनएसएस गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार जी ने कुलपति महोदय का परिचय कराया।

अपने उद्घाटन भाषण में  कुलपति गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा  ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने जो मानव सेवा के लिए अपना समय दिया हैं वह देश सेवा का महत्वपूर्ण कार्य हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के वृक्षारोपण कार्यक्रम की विशेष रूप से सराहना की साथ ही जैविक विविधता को बनाए रखने के लिए हम सब का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रो. दिनेश शर्मा जी माननीय कुलपति उ. ता. यूनिवर्सिटी, वारडोली सुरत एवं डॉ. सौरभ लखनपाल जी डायरेक्टर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फ़ग़बारा पंजाब से शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में एन.एस.एस. उत्तर प्रदेश के राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा  ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस स्वर्ण जयन्ती कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. प्रकाश चौधरी जी एम.एम.एच कालेज ग़ाज़ियाबाद के साथ बड़ी संख्या में समूचे उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवक के साथ गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र दिलारे, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. भावना जोशी, डॉ. प्रियंका सिंह और डॉ. समर रक्शिन के साथ अनेक स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ बाला लाखेंद्र जी कार्यक्रम समन्वयक, एन.एस.एस. बी.एच.यु. वाराणसी ने किया ।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में वार्षिकोत्सव “मीडिया मेला 2019” की शानदार शुरुवात
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
आईआईएमटी कॉलेज : बीजेएमसी के फ्रेशर पार्टी में शिवम बने मिस्टर तो आरिब मिस फ्रेशर
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के 6 शिक्षक स्टार फैकल्टी अवार्ड से सम्मानित
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने अपना पहला "मॉडल यूनाइटेड नेशंस" शुरू किया, जो स्टूडेंट डिप्लोमेसी के लिए एक ...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में इंटीरियर डिज़ाइन करियर पर विशेष व्याख्यान, सीईओ ध्रुव गलगोटिया बोले – “यह...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग ने चलाया सघन सफाई अभियान
शारदा विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग वीक का शुभारंभ
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “AI Innovation Meetup | IIT Kanpur” का सफल आयोजन
शारदा यूनिवर्सिटी में "टेक्नोलॉजी विजन 2035" पर हुई चर्चा
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम स्मार्ट इंडिया हैकथॉन ग्रैंड फिनाले में उपविजेता घोषित
जीबीयू के छात्र एफएसएसएआई की राष्ट्रीय परामर्श बैठक में हुए शामिल
गलगोटियास विश्वविद्यालय में छात्राओं ने जाना, कैसे चटाएं मनचलों को धूल, सीखे आत्मरक्षा के गुर
समसारा विद्यालय ने यूनाइटेड पीस सम्मलेन में किया नेतृत्व
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट्स में  कोविड इंपैक्ट के उपरांत फार्मा कंपनी के सामने चुनौतियाँ पर सेमिनार आयोजि...
द्वितीय जग्गनाथ मूट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ