यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी की घोषणा एक ऐतिहासिक कदम : धीरेन्द्र सिंह
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मा0 मुख्यमंत्री जी का जेवर विधानसभा क्षेत्र में फिल्म सिटी बनाए जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि ’’जेवर विधानसभा में प्रस्तावित जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाद फिल्म सिटी बनाए जाने का तोहफा पूरे उत्तर प्रदेश को यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी ने दिया। यह जेवर विधानसभा का सौभाग्य है कि जब से योगी आदित्यनाथ जी की नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश में आयी है, तब से जेवर विधानसभा उत्तरोत्तर (लगातार) प्रगति के पथ पर है।’’

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’सैक्टर 21 में फिल्म सिटी की स्थापना से पूरे उत्तर भारत, विशेषकर एनसीआर क्षेत्र के उन कलाकारों को, जिनकी प्रतिभा अवसर न मिल पाने के कारण दबी की दबी रह जाती थी, अब उनका कौशल रास्ता मिलने से कामयाबी हासिल करेगा। फिल्म सिटी की स्थापना से अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से लाखों रोजगारों का सृजन होगा तथा क्षेत्र की तरक्की होगी एंव लोगों का जीवन स्तर उन्नत होगा।’’
इस सम्बन्ध में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कल दिनांक 21 सितंबर 2020 को मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय में, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सैक्टर 21 में ही फिल्म सिटी की स्थापना कराये जाने के लिए पत्राचार भी किया था, जिसमें यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की फिल्म सिटी के प्रस्तावित भूमि के पौराणिक, ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व को भी दर्शाया गया है। सुलभ संदर्भ हेतु भेजा गया पत्र प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न कर, प्रेषित किया जा रहा है।
