सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नोएडा के सपा नेताओं ने सुबह 10 बजे इकट्ठे होकर तहसील दादरी की ओर कूच किया। इस दौरान सपा नेताओं ने भाजपा की मोदी एवं योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी तहसीलों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का आदेश कार्यकर्ताओं को दिया था।
सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गई और लोग बेरोजगार है। काम धंधे भी चौपट हो गए हैं जिससे लोगों को अपना जीवन अंधकारमय नजर आ रहा है। सरमायेदारों की सरकार में किसान, नौजवान , गरीब , मजदूर सभी बेहद परेशान हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भरत प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा निजीकरण में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आगामी  विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार अपने कर्मों से गिर जाएगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी जिससे पुनः विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
इस मौके पर यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हत्या, लूट, बलात्कार की बाढ़ सी आई हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सभी अखिलेश जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भूले प्रधान, युवजनसभा अध्यक्ष अनिल पंडित , मोनू खारी, तेजप्रकाश त्यागी, बसीम कुरेशी, बलराम यादव, राहुल त्यागी, सचिन यादव, मोहित पंडित, बॉबी भाटी,रविंदर चौहान, अर्जुन चौहान, प्रदीप शर्मा,संजय यादव, अजब सिंह यादव, हर्ष चौहान सहित तमाम नेता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

विधायक बना तो युवा अधिवक्ताओं को सरकार से चैंबर दिलाने में करूंगा सहयोग- राजकुमार भाटी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, मैं यहाँ की बहन हूँ , वोट ..... पढ़ें पूरी खबर
राजकुमार भाटी और महेश आर्य बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
भाजपा युवा मोर्चा व सपा के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत के दौरान उड़ाई नियमों की धज्जियाँ 
अमित शाह बोले- लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव, बिना कानून व्यवस्था नहीं हो सकता सफल
विपिन नागर बने सपा के जिला उपाध्यक्ष
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग सपा छोड़ आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हुए
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय भाटी का भव्य स्वागत
गुजरात: अतीक अहमद से मिलने पर अड़े थे ओवैसी, प्रशासन ने अनुमति देने से किया इनकार
अर्पित तिवारी बने भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के उपाध्यक्ष
SSC परीक्षा धांधली के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम
भाजपा दनकौर मंडल की बैठक, बूथ  स्तर को मजबूत करें कार्यकर्ता  : सुनीता दयाल
भाजपाइयों ने किया नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद  सुरेंद्र नागर का स्वागत
काशीराम के संघर्ष को आगे बढ़ाएगी कांग्रेस: दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष
विधानसभा अध्य्क्ष बनने पर संकल्प संस्था ने किया सम्मानित