लेडी किलर ने घर में घुस कर किया महिला का मर्डर
नोएडा : नोएडा के 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 स्थित कालोनी में आज दिनदहाड़े एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। दिलचस्प बात ये है कि महिला की हत्या को अंजाम देने वाली एक नक़ाबपोश युवती थी जो बाइक पर सवार होकर मौके पर आई थी । इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस इस मर्डर को बहुकोणीय लव एंगल से भी जोड़ कर देख रही है।
मृतिका का नाम कंचन (30 वर्ष ) बताया जा रहा है जो सेक्टर-107 की कालोनी केएक मकान में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी ।
वो 15 दिन पहले ही यहाँ किराये के मकान में रहने आई थी। चश्मदीदों की माने आज सुबह करीब 11 बजे एकयुवती अपने साथी के साथ बाइक से आई। वह अपना मुंह कपड़े से ढकी हुई थी। बाइक से उतरने के बाद आरोपी महिला सीधा घर में घुसी और अंदर कंचन की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । हत्या के बाद आरोपी महिला बाइक पर सवार होकर फरार हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला एक मोटर साइकिल पर अपने किसी साथी के साथ आई थी। कपड़े से उसका मुंह ढंका हुआ था। गोली की आवाज सुनकर जब लोग वहां जमा हुए तो देखा कि घर के भीतर कंचन लहूलुहान पड़ी है और आरोपी अपने हाथ में पिस्टल लिए बाइक पर बैठकर फरार हो गई। कंचन को एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर का कहना है कि महिला अस्पताल आने से पहले ही मर चुकी थी।
मृतक महिला का प्रेमी एक निजी संस्थान में कुक का काम करता है। बताया जाता है कि कंचन अपने पहले पति से अलग रह रही थी। पति को छोड़ने के बाद वह दिल्ली में अपने किसी प्रेमी के साथ रह रही थी। अभी 1 महीने पहले वह सेक्टर-107 में रहने आई थी। वह जिस व्यक्ति के साथ रह रही थी, वह कंचन की जिंदगी में तीसरा व्यक्ति है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी महिला के साथ आया व्यक्ति कौन है और पुरुषों की लड़ाई में महिला कैसे हत्यारिन बन गई।