गूगल ने डिजिटल पेमेंट एप पेटीएम  को प्ले स्टोर से हटाया, जानिए क्यों 

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट और फाइनैंशल सर्विस ऐप Paytm को Google Play Store से हटा दिया गया है। गूगल प्ले स्टोर से अभी पेटीएम के मुख्य ऐप को रिमूव कर दिया गया है जबकि दूसरे ऐप्स जैसे Paytm for business, Paytm Mall, Paytm Money आदि मौजूद हैं। ऐपल ऐप स्टोर पर iOS ऐप अभी भी उपलब्ध है। पेटीएम ऐप के अलावा गूगल प्ले से Paytm First ऐप को भी हटा दिया गया है। इसमें  गेम में भी पैसे जीतने के साथ फैंटेसी क्रिकेट फीचर्स हैं।

गूगल प्ले लिस्टिंग पर पेटीएम ऐप की जगह अब लिखा आ रहा है, ‘We’re sorry, the requested URL was not found on this server. ‘ गूगल प्ले से अब यूजर्स ऐंड्रॉयड ऐप को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों के फोन में पहले से पेटीएम मौजूद है वो यूजर्स मोबाइल वॉलिट और दूसरी सर्विसेज को इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल का बयान
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, पेटीएम पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कैश वाले गेम्स, जुए या सट्टा का आयोजन करते हों। पेटीएम ‘PayTM First Games’ के ज़रिए पैसे जीतने का दावा करती है।

टेक क्रंच ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह फैसला इंटरनेट सर्च दिग्गज ने पेटीएम द्वारा ‘लगातार कंपनी की नीतियों के उल्लंघन’ के चलते लिया है। रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि पेटीएम को इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले डिलीट कर दिया गया है।

पेटीएम ने क्या कहा?
पेटीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रिय पेटीएम यूजर्स, पेटीएम ऐंड्रॉयड ऐप अभी डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। बहुत जल्द यह दोबारा उपलब्ध होगा। आपका पूरा पैसा पूरी तरह सुरक्षित है, और आप पेटीएम ऐप को पहले की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।’

यह भी देखे:-

किसान परिषद के कार्यकर्ताओं ने जेल गए साथियों का स्वागत, 10% मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की घोषणा
Delhi Girl Assault Case: राहुल गांधी ने की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात, कुछ देर बाद अरविंद केजरीवा...
कल का पंचांग, 27 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ईपीसीएच को मिला नया नेतृत्व: डॉ. नीरज खन्ना बने अध्यक्ष, सागर मेहता उपाध्यक्ष
किसान एकता संघ ने काले कानून रद्द करने को राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
NBCC के निर्माण शुरू न करने और RERA से पूरी छूट की मांग पर नेफोवा नाराज
मिलिट्री डायरेक्ट वेबसाइट का अध्ययन: विश्व की चौथी सबसे मजबूत सेना भारत की
SSC GD Constable Notification 2021: जानें कब जारी होगा जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन, ...
ग्रेनो प्राधिकरण के बाबू के घर छापा, पुराने नोट बरामद, गिरफ्तार
दो दिन बैंक कर्मियों की हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी
IMS 2025 प्रेस ब्रीफिंग संपन्न: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उद्योग और सरकार की साझा पहल
कोविड-19 के कारण जेईई (एडवांस्ड) 2021 स्थगित
डॉ.कुलदीप मलिक करेंगे मुख्यमंत्री से शिक्षा क्षेत्र में विशेष राहत पैकेज की मांग के अभियान की शुरुआत
जानिए कौन मांग रहा था PAYTM के मालिक से करोड़ों की रंगदारी, हुआ गिरफ्तार
व्यपारियों ने कहा लॉक डाउन पीरियड की पूरी तनख्वाह देने में असमर्थ ....
Redmi Note 10 Pro की पहली सेल आज, 1 हजार रुपये की छूट पर खरीदें फोन