पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 50 हज़ार का ईनामी बदमाश
मुज़फ्फरनगर : आज सुबह मुज़फ्फरनगर पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में ढेड़ कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सीओ जानसठ को नगला खेपड़ निवासी श्यामवीर सिंह ने सूचना दी की एक बाइक पर दो बदमाश मेरी हत्या करने के इरादे से घूम रहे हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम व मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख बदमाश बाइक से जंगल के रास्ते फरार होने लगे।
अपने आप को घिरता हुआ देख बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल की मुजफ्फरनगर ले जाते समय मौत हो गई जबकी दूसरा आरोपी घायल अवस्था में फरार होने में कामयाब रहा।
मारे गए बदमाश की पहचान म नितिन के रूप में हुई है जो बुलंदशहर का रहने वाला है। वहीं फरार बदमाश का नाम सोनू है जो हस्तिनापुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि नितिन और सोनू दोनों पर ही 50 हजार रुपये का इनाम है।
