रोटरी क्लब ग्रेनो ने सफीपुर स्थित मोक्षधाम में कराई पानी की व्यवस्था

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा नरेश गुप्ता जी ( खिलोने वालों ) के सहयोग से सफीपुर स्थित मोक्षधाम में पानी की व्यवस्था के लिये निर्माण कार्य कराया गया.


जिसका शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो0 आलोक गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा कर आज मोक्षधाम, सफीपुर को समर्पित किया गया। उन्होंने क्लब द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की व आगे भी इस प्रकार के कार्यो के लिये प्रेरित किया।
पूर्व अध्यक्ष रो0 सौरभ बंसल ने बताया कि मोक्षधाम में पानी की व्यवस्था दूर होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था जिसे संज्ञान मै लेते हुए रोटरी क्लब ने नजदीक में ही निर्माण कराकर 11 पानी की टंकीयों की व्यवस्था की है।

क्लब अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि मोक्षधाम से वापिस परी चौक जाते समय लोग भटक जाते थे और उन्हें या तो लंबा रास्ता तय करना पड़ता था या फिर रोंग साइड चलना पड़ता था। इस समस्या का समाधान करने के लिये क्लब द्वारा मोक्षधाम से परी चौक जाने वाले रास्ते पर दिशा सूचक भी लगवाये गये है।
इस अवसर पर असिस्टेन्ट गवर्नर मनोज गर्ग , क्लब अध्यक्ष मुकुल गोयल , सरदार मंजीत सिंह, सौरभ बंसल , एम पी सिंह , विनोद कसाना ,के के शर्मा ,कपिल गुप्ता, विनय गुप्ता, विजय शर्मा, अमित राठी, अमित गोयल रामलीला कमेटी के महासचिव विजेन्द्र आर्य ,मूलचंद प्रधान जी आदि उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

अंडे की दुकान तोड़ने पर चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित
किसानों की समस्या को लेकर बीकेयू लोकशक्ति ने निकाला पैदल मार्च
जेवर एयरपोर्ट से डीएनडी तक रैपिड रेल चलाने की कवायद
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी में मनाया गया विश्व शांति दिवस
प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन,उचित कार्यवाही की माँग
अयोध्या में दीपोत्सव: जय श्रीराम के उद्घोष व शंखनाद के साथ रवाना हुई राम राज्याभिषेक शोभायात्रा
एक साल में सीवर लाइन से जुड़ जाएंगे ग्रेनो के सभी गांव
शाहबेरी में अवैध ईमारत गिरने के मामले में वांटेड ईनामी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर: नवरात्र के मौके पर रोशनी से जगमग श्री माता वैष्णो देवी मंदिर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा देशभक्ति थीम पर कलरव कार्यक्रम का आयोजन
घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने मनाया जश्न
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ में तीन दिवसीय प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डे का सफल आयोजन
ग्रेटर नोएडा : घटतौली का आरोप लगा, कस्टमर का पेट्रोल पम्प पर हंगामा
शारदाकेयर–हेल्थसिटी में दुर्लभ सर्जरी: 17 साल बाद केन्या की महिला की लौटी मुस्कान
कल का पंचांग, 27 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
यमुना अथॉरिटी के योजना  पर मुख्यमंत्री  योगी ने लगाई मुहर, सेक्टर-21 में ही बनेगी फिल्म सिटी