युवती से रेप के आरोप में स्कूल का चेयरमैन गिरफ्तार 

  • भाई की ट्रान्सफर स्टीफ़िक्टेट लेने गयी युवती से स्कूल चैयरमेन ने किया रेप
  • आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में स्कूल के चेयरमैन ने किया एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म। टीसी देने के बहाने स्कूल चेयरमैन ने युवती पहले स्कूल बुलाया उसके बाद टीसी देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म कि वारदात को अंजाम दिया। इकोटेक 3 पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी स्कूल चेयरमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक स्कूल चेयरमैन ने एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की बहन को टीसी देने के बहाने पहले स्कूल में बुलाया। और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। स्कूल चेयरमैन ने परिजनों को घटना के बारे ने बताने को लेकर युवती को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

डीसीपी महिला वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी स्कूल के चेयरमैन ने छात्र की बहन को टीसी देने के बहाने स्कूल बुलाया था। उसी दौरान आरोपी चेयरमैन ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

नोएडा पुलिस द्वारा ट्विटर पर जारी बयान : थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अन्तर्गत युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के प्रकरण में अभियुक्त नीरज सिंह,  थाना इकोटेक-3 को कल दिनाक 08.09.2020 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी देखे:-

लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़: महिला समेत 4 गिरफ्तार, दर्जनों परिवारों से ठगी का मामला
फर्जी एडमिशन के चलते एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन
बहुराष्ट्रीय कंपनी के जोनल हेड से सोने की चेन लूटी
कंपनी के लॉकर से करोड़ों की चांदी गायब, जांच में जुटी पुलिस
मुठभेड़ : कैब लूट कर भाग रहा था बदमाश, पुलिस ने मारी गोली
गार्ड की पिटाई के बाद लूटी राइफल
नोएडा में पुलिस मुठभेड़: कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
बाइक व ऑटो की जोरदार भिड़त,बाइक सवार की मौत
मतदाताओं को रिझाने लाई जा रही शराब बरामद, एक गिरफ्तार
नववर्ष के जश्न के पहले प्रशासन ने चलाया शराब तस्करों के खिलाफ अभियान
महिला सवारी के साथ उबर कैब के चालक ने किया रेप, गिरफ्तार
6 बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
चारों टायर चोरी कर ईट पर खड़ी कर गए थार
विंग कमांडर से लाखों रुपए की ठगी
ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गयी शराब की बड़ी खेप, तीन गिरफ्तार
गांजा बिक्री के आरोप में दो महिलाएं और एक व्यक्ति गिरफ्तार, 18 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद