नशे के सौदागर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

*बिग ब्रेकिंग* ग्रेटर नोएडा बीटा 2 पुलिस ने है नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद। लगभग 1 कुंटल गांजा, 1 कुंटल भांग, 40 किलो डोडा, 11 किलो चरस बरामद की गई है। जिसकी कीमत लगभग 4 करोड रुपए बताई जा रही है। रियान गोल चक्कर से दो नशे के सौदागरों को किया था गिरफ्तार। जिन की निशानदेही पर बुलंदशहर से किया पुलिस ने बड़े पैमाने पर नशीला बड़ा पदार्थ बरामद। ग्रेटर नोएडा दिल्ली एनसीआर में करते थे नशे का कारोबार। बीटा-2 पुलिस ने रियान स्कूल के पास से किया गिरफ्तार.

 

*कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य*

*अंतराष्ट्रीय स्तर के 06 नफर तस्कर की गिरफ्तारी एंव तस्करो के कब्जे से बरामद 42 किलोग्राम डोडा, 172 किलोग्राम गांजा, 176 किलोग्राम भांग एंव 10.5 किलोग्राम चरस अंतराष्ट्रीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ कीमती करीब 3 करोड 36 लाख रूपये व अवैध शस्त्र बरामद होना*

पुलिस कमिश्नरेट मे उच्चाधिकारी गण के निर्देशन में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत थाना हाजा की पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के अन्तर्गत दिनांक 2.09.2020 को दौराने चैकिंग रियान गोल चक्कर से अभियुक्तगण 1. काफिल पुत्र साबिर 2. नईम पुत्र अजीज खां नि0गण कुच्छेजा थाना कोतवाली देहात जनपद बु0शहर 03 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किये गये। अभियुक्तगण ने दौराने पूछताछ घटना जुर्म स्वीकारते हुए बरामद गांजे को हास्टल एंव पी. जी. के बच्चो को पुडियो के माध्यम से बिक्री करने की बात बतायी तथा यह भी बताया कि बरामद गांजे को थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर से खरीदकर लाते है। उस स्थान को चलकर दिखाने एंव सप्लाई करने वाले व्यक्तियो को गांजा सहित गिरफ्तार कराने को बताया। अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा दी गयी सूचना पर विश्वास कर बाउम्मीद बरामदगी सहायक पुलिस आयुक्त ग्रे.नो. प्रथम बृजनंदन राय को सूचित करते हुए मौहल्ला छपेटी थाना अनूपशहर बु0शहर पहुँचकर रामावती गिरी के मकान से अभियुक्तगण 3. राधा किशन पाण्डे पुत्र सुआ लाल निवासी नवादा थाना हरपाल पुर जिला हरदोई हाल पता- रामावती गिरी का मकान, अनूपशहर बुलन्दशहर 4. मूल चंद उर्फ मूला पुत्र छत्रपाल निवासी नया गाँव थाना कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर 5. शिवम शर्मा पुत्र स्व0 आलोक शर्मा निवासी मौहल्ला देवीपुरा प्रथम मकान नं0 616 थाना कोतवाली देहात जिला बुलन्दशहर 6. तरूण चौधरी पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी EWS 153 आवास विकास कालोनी डी एम रोड कोतवाली देहात बुलन्दशहर को गिरफ्तार किये गये। जिन्होने पूछताछ पर गांजा, भांग, चरस, डोडा आदि का व्यापार करने की बात बताते हुए हस्व निशादेही अभियुक्तगण किराये के दो कमरो से भारी मात्रा में 42 किलोग्राम डोडा, 172 किलोग्राम गांजा, 176 किलोग्राम भांग एंव 10.5 किलोग्राम चरस बरामद कराया है तथा अभियुक्त तरूण चौधरी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस नाजायाज बरामद हुआ है। अभियुक्त गण अंतराष्ट्रीय स्तर के अवैध गांजा, भांग, चरस, डोडा आदि के कुख्यात किस्म के तस्कर है तथा इस अवैध व्यापार से इन अभियुक्तगण द्वारा भारी मात्रा में सम्पत्ति अर्जित की गयी है। अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद गांजा/भांग, चरस, डोडा की अंतराष्ट्रीय स्तर पर बाजारू कीमत आंकलन करने पर लगभग 3 करोड 36 लाख रूपये है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के मादक पदार्थ के कुख्यात तस्कर है। जिनके विरूद्ध थाना बीटा 2 पर मु0अ0स0 – 484/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम काफिल उपरोक्त, मु0अ0स0 – 485/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 487/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट, मु0अ0सं0 488/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट, मु0अ0सं0 489/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट, मु0अ0सं0 490/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट, मु0अ0सं0 491/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर पर पंजीकृत किये गये है।
*अपराध करने का तरीका*
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अंतराष्ट्रीय स्तर के मादक पदार्थ जैसे गांजा/भांग, डोडा, अफीम आदि के कुख्यात तस्कर है जो उ0प्र0 के अतिरिक्त बाह्य प्रदेशो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात व एनसीआर क्षेत्र के कई जनपदो में मादक पदार्थ की तस्करी कर करोडो रूपयो की सम्पत्ति अर्जित किये है। अभियुक्तगण के इस अवैध कृत्य के कारण लाखो व्यक्तियो एंव स्कूली बच्चो का जीवन अंधकार मय हुआ है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1. काफिल पुत्र साबिर नि0 कुच्छेजा थाना कोतवाली देहात जनपद बु0शहर
2. नईम पुत्र अजीज खां नि0 कुच्छेजा थाना कोतवाली देहात जनपद बु0शहर
3. राधा किशन पाण्डे पुत्र सुआ लाल निवासी नवादा थाना हरपाल पुर जिला हरदोई हाल पता- रामावती गिरी का मकान, अनूपशहर बुलन्दशहर
4. मूल चंद उर्फ मूला पुत्र छत्रपाल निवासी नया गाँव थाना कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर
5. शिवम शर्मा पुत्र स्व0 आलोक शर्मा निवासी मौहल्ला देवीपुरा प्रथम मकान नं0 616 थाना कोतवाली देहात जिला बुलन्दशहर
6. तरुण चौधरी पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी EWS 153 आवास विकास कालोनी डी एम रोड कोतवाली देहात बुलन्दशहर

 

*अभियुक्त से बरामदगी*

1. 42 किलोग्राम डोडा
2. 172 किलोग्राम गांजा
3. 176 किलोग्राम भाँग
4. 10.5 किलोग्राम चरस
5. 01 अदद तमंचा 315 बोर नाजायाज मय 02 जिन्दा कारतूस
*उपरोक्त बरामद अवैध डोडा, भांग, गांजा व चरस आदि की कीमत अंतराष्ट्रीय स्तर पर करीब 3 करोड 36 लाख रूपये के आंकलन में पायी गयी है*
*आपराधिक इतिहास का विवरण*
1. मु0अ0स0 – 484/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम काफिल उपरोक्त थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
2. मु0अ0स0 – 485/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम नईम उपरोक्त थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
3. मु0अ0सं0- 487/20 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट बनाम राधाकिशन पाण्डे उपरोक्त थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0सं0- 488/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट बनाम मूल चन्द उर्फ मूला उपरोक्त थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
5. मु0अ0सं0- 489/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट बनाम शिवम शर्मा उपरोक्त थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
6. मु0अ0सं0-490/20 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट बनाम तरूण चौधरी उपरोक्त थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
7. मु0अ0सं0-491/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम तरूण चौधरी उपरोक्त थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
*गिरफ्तार करने वाला फोर्स*
1. श्री बृजनंदन राय ACP-1 ग्रे.नो गौतमबुद्धनगर
2. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार उपाध्याय थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
3. उ0नि0 अनिल कुमार थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
4. उ0नि0 रेखा चौधरी थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
5. उ0नि0 संदीप कालखण्डे थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
6. का0 2628 सुमित थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
7. का0 1885 राशिद थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
8. का0 1625 कुलदीप थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
9. का0 1295 नितीश थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
10. का0 1923 संजीव कुमा थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर

यह भी देखे:-

एसएसपी नोएडा से मिलने पहुंचा था मॉल का मालिक, हवालात में हुआ बंद , पढ़े पूरी खबर
बदमाशों ने लिफ्ट देकर इंजीनीयर से की लूट, घर में घुसकर बुजुर्ग से गहने लुटे
क्राइम करने के फ़िराक में घूम रहे दो बदमाशों को कासना पुलिस ने दबोचा
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, चली गोली, युवक घायल, हालत नाजुक
विवाद में बीएसएफ जवान को मारी गोली, घायल
चोरी के ऑटो के साथ पकड़े गए दो बदमाश
अवैध हथियार सहित लुटेरा गिरफ्तार
अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद 
बाइक सवार बदमाशों ने हथियार की नोक पर व्यापारी को लूटा 
कानून व्यवस्था को लेकर डीएम बी.एन सिंह ने की बैठक
नोएडा पुलिस ने सॉल्वर गैंग के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश
सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध हथियारों का सौदागर 
दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा ने रची थी खुद के अपहरण की कहानी , पुलिस-एसटीएफ ने किया पर्दाफाश 
सड़ी गली हालत में मिला शव , शिनाख्त में जुटी पुलिस
लालबत्ती की कार से घूम रहे थे युवक, पुलिस ने कार किया जब्त, युवक गिरफ्तार
दर्दनाक : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जोमेटो डिलीवरी बॉय की मौत परिजनों ने किया हंगामा