करोड़ों का चूना लगाने वाले ठग गिरफ्तार 

फर्जी कंपनी बनाकर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लोगों से करोड़ो की ठगी करने वाले चार गिरफ्तार, मास्टर माइंड फरार

-सवा तीन किलो सोना और 13.5 लाख की नकदी समेत आठ करोड़ माल बरामद

नोएडा के थाना फेज-3 की पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इनके पास से लगभग आठ करोड़ रुपये का सामान बरामद किया गया है। उनमें दो करोड़ का सोना, चांदी, 13.50 लाख की नकदी, 05 कार, 63 लैपटॉप और 27 मोबाइल फोन आदि शामिल हैं।

थाना फेज-3 में शनिवार को हुई प्रेस कान्फ्रेंस में डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि हाईपर मार्ट नाम की एक कंपनी है, जो फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रही है। पहले आठ लोगों ने तहरीर दी। उसके बाद 22 अन्य लोगों ने भी कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही टीम ने सूचना के आधार पर चार अभियुक्तों को सी-50 सेक्टर-63 के पास से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मास्टर माइंड फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों में अंकुर उर्फ सोनू वर्मा उर्फ छोटू उर्फ अजय शर्मा, सुनील मिस्त्री, रविन्द्र कुमार और सुनील कुमार उन्होंने बताया कि गए अंकुर उर्फ सोनू का भाई राजेश कुमार उर्फ राजेश आडवाणी फरार है।
बाइट : हरीशचंद्र, डीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि राजेश कुमार उर्फ राजेश उर्फ राजेश आडवाणी उर्फ अरविंद गांधी उर्फ सुनील उर्फ आरके आडवाणी उर्फ रोहित वर्मा उर्फ राहुल गुप्ता उर्फ राहुल कुमार उर्फ विशाल उर्फ रॉबर्ट ब्लू पुत्र ओम प्रकाश अपने भाई अंकुर उर्फ सोनू वर्मा, उर्फ छोटू उर्फ अजय शर्मा के साथ मिलकर वर्ष-2014 से ही फर्जी कंपनी चलाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। यही दोनों भाई मास्टर माइंड हैं। सबसे पहले इन लोगों ने हाइपर मार्ट नाम की फर्जी कंपनी बनाई और बाद में 10 उसकी सहयोगी कंपनी (सिस्टर कंसर्न) बनाई। ये लोग ग्रोसरी की होम डिलीवरी के काम की फ्रेंचाइजी देने का लालच देकर लोगों के साथ ठगी करते थे। ये लोग फ्रेंचाइजी के नाम पर 20 से 50 लाख रुपये लेते थे। इतना ही नहीं, ये लोग अपनी कंपनी में नौकरी देने के नाम पर लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाते थे और उनके कागजात का अवैध इस्तेमाल करते थे।
बाइट : हरीशचंद्र, डीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2

डीसीपी ने बताया कि इन लोगों ने देश के कई राज्यों में लोगों के साथ ठगी की है। उनके पास गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मेरठ से भी शिकायतें मिली हैं। इन लोगों ने वर्ष-2019 में नोएडा में कंपनी खोली थी। उनके बैंक एकाउन्ट भी उसी दौरान के हैं, जो सभी फर्जी पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी के नाम पर लिए पैसे से इन लोगों ने बड़ी संपत्ति बनाई। इनके तीन फ्लैट का भी पता चला है। जांच में इनके 90 बैंक खातों की भी जानकारी मिली है। उनके बारे में भी बैंकों से डिटेल जानकारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इनकी पांच फर्जी कंपनियों का पता चल गया है। संभावना है कि ये लोग देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 100 फर्जी कंपनियां ऑपरेट कर रहे हैं। उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बाइट : हरीशचंद्र, डीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2

पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 किलो 330 ग्राम सोने के बिस्किट व गहने (कीमत करीब 2 करोड़ रुपये), 242 ग्राम चांदी के सिक्के व गहने, 13 लाख 54 हजार 550 रुपये नगद, एक मर्सिडीज समेत 05 कारें, 63 लैपटॉप, 27 मोबाइल फोन, 04 एलईडी, 04 यूपीएस, 05 प्रिन्टर, 26 थर्मल प्रिन्टर, 37 बार कोड स्कैनर, 02 पेटी प्रिन्टर रोल कागज, 02 इन्टरनेट डिवाइस, 05 डीवीआर, 01 स्वैप मशीन बिजनेस, 04 चार्जर, 02 राउटर इंटरनेट, 02 लैंडलाइन टेलीफोन सेट, 02 थम्ब स्कैनर, 27 की बोर्ड, 19 माउस, 12 कम्प्यूटर मॉनिटर, 117 एटीएम कार्ड, 96 चेक बुक, 69 पैन कार्ड, 09 आधार कार्ड, 19 वोटर आईडी कार्ड, 17 ड्राइविंग लाइसेन्स और 23 मोहरें बरामद की गईं हैं।

यह भी देखे:-

दिल्ली में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रयान ग्रेटर नोएडा ने चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा
गाजियाबाद : डासना टोल प्लाजा पर कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूटे पैसे
MLC शिक्षक चुनाव में श्रीचंद शर्मा ने दर्ज किया शानदार जीत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यलय पर कल सोमवार को किसान महापंचायत: 10% प्लॉट और मुआवजा की मांग, राष्ट्र...
गौशाला में गायों के मौत का मामला, जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, मुकदमा  दर्ज 
हर्षवर्धन, निशंक और बाबुल सुप्रियो समेत दर्जनभर मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
दिल्ली एयरपोर्ट पर बनी तालाब जैसी स्थिति, विमान सेवाएं भी प्रभावित
पौधे लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश
Breaking News: NDA के सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुने गए, सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों से संतोष
हृदय की जांच कराएं मुफ्त , यथार्थ अस्पताल द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर कल 25 अगस्त को
पैसे की लालच में किशोर ने की थी बुजुर्ग की हत्या, तीन दिन के अंदर पुलिस ने किया खुलासा
जैन समाज की महिला विंग ने फैशन शो का किया आयोजन, अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने महिलाओं का किया उत्साह...
गौतबुद्ध नगर जिले की Updated Containment Zones
ग्रेटर नोएडा आये शरमन जोशी नई फ़िल्म के बारे मे बताया
दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जेल बंदियों की आध्यात्मिक उन्नति हेतु ध्यान, योग एवं प्रवचन एवं का “...
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री की मुख्य फ्लीट का ड्राइवर मिला कोरोना...