जेवर व रबूपुरा के मदरसे में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, विधायक जेवर ने देश की तरक्की के लिए सभी को साथ चलने की नसीहत दी

ग्रेटर नोएडा : आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उस स्थिति तक देश को लाने वाले हजारों-लाखों किसान व मजदूरों का खून इस देश की मिटटी में मिला हुआ है, जिन्होंने अपना सब कुछ न्यौंछावर करते हुए, इस देश की खातिर अपने प्राणों की कुर्बानी दी।

आजादी की लडाई में हर हिन्दुस्तानी के जहन में जाति और धर्म की बजाय देश को सिर्फ और सिर्फ आजाद कराने का जज्बा था। इस देश की मजबूती और तरक्की के लिए “सबका साथ, सबका विकास” जरूरी है। उपरोक्त शब्द विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने जनपद गौतमबुद्धनगर के कस्बा रबूपुरा में मदरसा कासिम उल उलूम में राष्ट्रगान के पश्चात कहे।

उधर दूसरी तरफ विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के पुत्र आयुष्मान सिंह ने जेवर स्थित मदरसा हिफजुल इस्लाम में झंडारोहण व राष्ट्रगान के पश्चात सभी से देश के लिए अमन चैन मांगा। दोनों ही मदरसों में कई मस्जिदों के मौहम्मद उस्मान साहब, मौ0 तययब साहब, कारी अली मौहम्मद साहब, कारी गुफरान साहब, मौ0 वारिस, युनुस मौहम्मद, मुस्तफा, डा0 कदीर, हाजी फराहीम, मौज्जम खांन, कारी मौहम्मद नाजीम साहब, मुफती मौ0 आसीफ साहब, कारी मौ0 मीनहाज, कारी मौ0 नाजीम साहब, हाफिज मौ0 अतीक साहब, हाफिज मौ0 इरफान साहब, हाफिज मौ0 रईस साहब, हाफिज मौ0 इकराम, हाफिज मौ0 साद, आमिर, डा0 मारफत खांन के साथ मस्जिदों व मदरसों के मोहतमिम, इमाम व मदर्रिस आदि उपस्थित रहे।

रबूपुरा स्थित नगर पंचायत कार्यालय व ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-2 तथा सिल्वर सिटी सोसाइटी में पूर्वांचल आर.डब्ल्यू.ए द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों से विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने भय और भ्रष्टाचार से मजबूती से लडने का आहवान किया।

ग्राम मुतैना में ‘आगाज संस्था’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने दुनिया में बढ रहे पर्यावरणीय असंतुलन को कम करने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा के साधनों को बढावा देने की अपील की। गांव में चलाये जा रहे स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए आगाज संस्था को धन्यवाद दिया। ग्रेटर नोएडा के सैक्टर सिल्वर सिटी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने बच्चों से अपील की कि ’’अपने देश के 800 साल की गुलामी के इतिहास को अवश्य पढे, इससे भविष्य के राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त होगा।’’

विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के साथ गिर्राज शर्मा, कुलदीप रावल, सुरजीत सिंह, एच.पी.एस. राठौर, एस.एन.त्यागी, रामानन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

किसान डरने वाला नहीं है : संयुक्त किसान अधिकार आन्दोलन
महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्यशाला आयोजित
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।
दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग बना देश का पहला इलेक्ट्रिक वाहन-फ्रेंडली हाईवे
बिसरख पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा और सिल्वर सिटी-2 आरडब्ल्यूए ने मिलकर चलाया "एक पौधा मां के नाम" अभिय...
थम नहीं रहा सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद, गुर्जर परिषद ने पुलिस से की एफआईआर दर्ज करने की मांग
ग्रेटर नोएडा में खुले नाले बने मौत के गड्ढे, युवक की गाड़ी गिरने से मौत
हुसैनीवाला से दादरी तक निकलेगी प्रेरणा यात्रा, सांसद व जनप्रतिनिधियों संग जय हो संस्था पहुंचाएगी शही...
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने ग्राम मूंजखेडा के 72 कृषकों के भूखण्डों का ड्रा किया
एक दिन में बिक गये 600 करोड़ के Ola Electric स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में देता है जबरदस्त रेंज
Accurate Institute of Management and Technology में AIML आधारित कॉर्पोरेट HR समिट 2026
NEET PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नीट पीजी काउंसलिंग पर रोक लगाने को कहा, जानिए ...
अवैध शराब और गांजा बेचने वाले सात आरोपी नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े
ग्रेटर नोएडा में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन, करीब 5000 श्रद्ध...
गौतमबुद्ध नगर : नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षकों को मिली तैनाती