एनटीपीसी दादरी में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

एनटीपीसी दादरी में 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन प्रशासनिक भवन परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक (दादरी) सी. शिवकुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सीआईएसएफ के जवानों द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गयी। इस दौरान समारोह में एनटीपीसी गीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में समूह महाप्रबंधक ने कहा कि आज का दिन बड़े गौरव का दिन है जब हम वीर और साहसी स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्र राष्ट्र निर्माण हेतु तथा राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए अपने बलिदान दिये। शिवकुमार ने कहा कि हमें सदैव अपने कृतज्ञतापूर्वक स्वतंत्रता संग्राम के उन वीर शहीदों का स्मरण करना चाहिए जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

अपने संबोधन में समूह महाप्रबंधक ने एनटीपीसी दादरी द्वारा अर्जित उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रबंधन द्वारा कोविड-19 से निबटने के उपायों,व्यापक जागरूकता अभियान तथा कोविड-19 प्रभावित जरुरतमंदों की सहायता के लिए जिला गौतम बु़द्ध नगर प्रशासन को प्रदान किये गये सहयोग के बारे में जानकारी दी। अपने संबोधन में समूह महाप्रबंधक ने इस क्षेत्र के विकास में एनटीपीसी दादरी द्वारा सीएसआर के अंतर्गत करवाये गये विभिन्न कार्यां का उल्लेख भी किया। इस अवसर पर समूह महाप्रबंधक ने यह संदेश दिया कि हम राष्ट्र प्रेम की भावना से यह संकल्प लें कि विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढते हुए राष्ट्रीय विकास की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर अपने संदेश में समूह महाप्रबंधक ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने तथा अच्छी तरह से हाथ धोने की अपील की। कोविड़-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2020 के सीधे प्रसारण की ऑनलाईन व्यवस्था भी की गयी जिससे कर्मचारियों और उनके परिजनों ने भी घर बैठे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आनंद लिया।

इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की विशिष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कारों/मेरिटोरियस पुरस्कारों की भी घोषणा की गयी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे तथा समारोह आयोजन में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन पूर्णतया सुनिश्चित किया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (गैस) पी के उपाध्याय, महाप्रबंधक (कोल) देबाशीष दास, महाप्रबंधक (प्रचालन) सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (न्यू इनिशिएटिव्स) अमित कुलश्रेष्ठ, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती विजय लक्ष्मी मुरलीधरन, वरिष्ठ कमांडेट (सीआईएसएफ) निर्विकार सहित वरिष्ठ अधिकारियों, सीआईएसएफ़ के अधिकारियों एवं जवानों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

यह भी देखे:-

होली के दिन ग्रेटर नोएडा में तीन बार होगी जलापूर्ति, टैंकर मंगवाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी क...
सेवायोगी आरपी सिंह राणा ने पुलिस थानों और जिला जेल को भेंट की प्राथमिक चिकित्सा किट, सद्भावना अभियान...
सेक्टर-75 में छठ घाट का निर्माण कार्य जोरों पर,28 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व ह...
ददर्नाक : ट्रक के टक्कर से बाईक सवार महिला की मौत
कंस्ट्रक्शन साईट पर हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत
श्री राधिका कुटीर, डेल्टा-2: श्री भागवत महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
महिला ने तीन नवजात को एक साथ जन्म दिया
गौतम बुद्ध नगर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, वाहनों पर कार्रवाई, लाखों रुपये जुर्माना लगाया गया
योग और स्वास्थ्य: जंघा शक्ति विकासक क्रिया से पाएं स्वस्थ और मजबूत जंघाएँ, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि...
ग्रेटर नोएडा में लंपी वायरस की दस्तक, बीमार पशुओं के लिए अलग गौशाला बनाने की मांग
ग्रेटर नोएडा डेल्टा 2 की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम को सौंपा ज्ञापन 
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रखेगा ग्रेनो के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर नजर
यमुना प्राधिकरण ने किसानों को मुआवजा दिया
DU 1st Cut-Off 2021 List: डीयू के इस कॉलेज ने जारी की पहली सूची, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में 98.5% रहा क...
जहांगीरपुर में बंदरों से परेशान हैं,कस्बेवासी व व्यापारी
गौतमबुद्धनगर में जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई पर जोर, विधायक और जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक