बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जारी की

  • बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जारी की
  • एडवाइजरीबरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जारी की एडवाइजरी

    गौतम बुध्द नगर में यातायात को और अधिक सुगम बनाने तथा विशेषकर बरसात के मौसम में  सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के के लिए पुलिस कमिश्नर ने एडवाइजरी की है, जिसमे ने सभी नागरिकों से कहा गया है कि यातायात की दृष्टि से गौतमबुध्द नगर संवेदनशील जनपद हैं। सभी नागरिकों को अपने वाहनों का चलते हुए करते हुए यातायात नियमों का पालन करे जिससे यातायात के दौरान सभी नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और सभी वाहन चालक यातायात के दौरान सुरक्षित रहें।
    पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में जहां कमिश्नरी सिस्टम लागू होने से पूर्व जैसे भंगेल, सेक्टर 18 अट्टा मार्केट, सेक्टर 37, बॉटनिकल गार्डन, एक्सप्रेस वे हाईवे, जीआईपी मॉल तथा नोएडा के अन्य चौराहों एवं स्थानों इसी प्रकार ग्रेटर नोएडा में परी चौक, सूरजपुर चौक सुतियाना आदि स्थानों पर निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती थी। वर्तमान में जाम की स्थिति नहीं है, जिससे सीधा लाभ जनपद के लोगो को मिल रहा है ।
    पुलिस कमिश्नर ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि गौतम बुध नगरजिले में  में कहीं पर भी जाम की स्थिति न रहे और यातायात के दौरान दुर्घटनाओं में जनहानि को रोका जा सके इसके लिए सभी जनपद के नागरिक अपने वाहनों का प्रयोग करते हुए यातायात नियमों का अक्षर से पालन सुनिश्चित करें।

1. सभी वाहन चालक चौराहों पर रेड लाइट क्रास न करें,

2. वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें,

3. रॉन्ग साइड ड्राइविंग बिल्कुल ना करें,

4. ओवरस्पीड वाहनों का संचालन ना करें,

 

5. सभी वाहन चालक शहर में अपने वाहनों का निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करें,

6. सभी टू व्हीलर चालक यात्रा के दौरान हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें

सभी यातायात नियमों का पालन करें और जनपद के यातायात को सुगम बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि सभी नागरिक यातायात के दौरान स्वयं को सुरक्षित बनाते हुए जनपद के यातायात को सुगम बनाने में अपनी भूमिका का निभाए।

दूसरी ओर उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जनपद के यातायात को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा लगातार चालान आदि की कार्यवाही कर रही है। जिले में अभियान चलाकर यातायात पुलिस के द्वारा गलत स्थानों पर पार्किंग किए जाने पर बड़े स्तर पर वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के चौराहों पर रेड लाइट क्रॉस करने, सीट बेल्ट न बांधने हेलमेट का प्रयोग न करने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस लगातार जनपद में अभियान संचालित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है।

यह भी देखे:-

नववर्ष पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन
असहाय व निर्धन लोगो में बांटे कम्बल, पाने वालों के खिल उठे चेहरे
दिल्ली में जीका एसोसिएशन का इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सम्मेलन संपन्न
संकलन:नए-नए नैरेटिव समाज में लेकर आने वाले वामपंथ के स्वरूप कितने हैं ...पढ़िए विस्तार से
कल का पंचांग, 30 नवंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं से पटी काशी, हर तरफ बम-बम की गूंज
आदर्श विहार सोसायटी के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रमोद नागर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात', इन मुद्दों का कर सकते हैं जिक्र
साइबर सेल ने पकड़े महाठग , किया बड़ा भंडाफोड़, पढ़ें पूरी खबर
आईटीएस डेंटल कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता "विबग्योर" का आयोजन
स्काईलाइन कॉलेज में होगा 8 नवंबर से मैनेजमेंट और तकनीकी फेस्ट 2019 का आगाज
विश्व पर्यावरण दिवस पर एंटरटेनमेंट सिटी की ओर से प्रकृति मां को 10,000 पौधों का तोहफा
"नशा मुक्त भारत की ओर एक कदम और": प्रेस क्लब में श्रीवर्धन त्रिवेदी ने दी प्रेरणादायी प्रेरणा
वकील से मारपीट मामला : कार्यवाही से संतुष्ट नहीं वकील, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज की मांग पर अड़...
कोविशील्ड की मंजूरी का मामला: यूरोपीय संघ बोला- नहीं मिला कोई आवदेन, सदस्य देश भारतीयों को दे सकते ह...
स्वातंत्र्य वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की