नोएडा में प्रदेश का सबसे अत्याधुनिक कोविड 19 अस्पताल का सीएम योगी ने किया उद्घाटन 

नोएडा : कोविड हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन, सीएम ने अस्पताल का उद्घाटन किया, नोएडा के सेक्टर 39 में कोविड अस्पताल, कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन किया, 400  बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन.

 

नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की बिल्डिंग में 400 बिस्तरों का कोविड अस्पताल 8 अगस्त यानि आज से शुरू हो गया। सीएम योगी ने उद्घाटन किया । फिलहाल यहां पर सिर्फ 167 बिस्तरों पर ही कोरोना का उपचार किया जाएगा। वर्तमान में इस अस्पताल तीन आइसीयू, 28 बिस्तर, एक इमरजेंसी, 9 बिस्तर, 2 वार्ड, 65-65 बिस्तर, डायलिसिस यूनिट, सिटी स्कैन, लैब की व्यवस्था की गई है । बताया जा रहा है कि जरूरत अनुसार बिस्तरों की संख्या में इजाफा होगा। अस्पताल में 400 बिस्तरों की व्यवस्था हो सकती है।

यह अब तक का जिले में सबसे बड़ा आधुनिक कोविड अस्पताल है। अस्पताल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण की ओर से किया गया है, जबकि टाटा समूह व बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से करीब 17 करोड़ की लागत से अस्पताल में संसाधन जुटाए गए हैं। यहां प्रथम तल पर आइसीयू व इमरजेंसी और पांचवें तल पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। इसके अलावा द्वितीय तल पर डायलिसिस यूनिट व सिटी स्कैन की व्यवस्था की गई है।

यह जिले का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल होगा। वर्तमान में चाइल्ड पीजीआइ में 50, ग्रेनो राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 150 बेड की सुविधा है। यहां करीब 100 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की लिस्ट तैयार कर ली है। सभी डॉक्टर जिले की विभिन्न सीएचसी-पीएचसी से संबंध हैं।

यह भी देखे:-

COVID19 महामारी से बचने के उपाय पर   Webinar का होगा आयोजन
गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग शुरू
कोविड वैक्‍सीन : 2022 की पहली तिमाही तक बच्‍चों के लिए आ जाएगी कोवोवैक्स
जैन समाज ग्रेटर नोएडा  द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क में योग प्रतियोगिता चैंपियनशिप का आयोजन
संगत-पंगत मेडिकल विंग द्वारा कल 23 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन
वर्ल्ड कैंसर डे पर फोर्टिस ग्रेटर नोएडा लगाया निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप
विश्व क्षय रोग दिवस-2026: जगत प्रकाश नड्डा ने किया 100 दिवसीय “टीबी मुक्त भारत” अभियान का शुभारंभ, ज...
योग और स्वास्थ्य, योग और जीवनशैली से स्वस्थ जीवन की ओर, बता रहे हैं योग गुरु ज्योतिष ऋषि वशिष्ठ
बिना सर्जरी के चमत्कार! फिजियोथेरेपी और एक्यूपंक्चर से ब्रेकीअल प्लेक्साइटिस का सफल इलाज — डॉ. राजेश...
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
विश्व स्वास्थ्य संगठन: कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर वैज्ञानिकों की जांच में चीन का अड़ंगा 
India Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में 10,929 नए मामलों के साथ 392 लोगों की मौत
फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों पर किया लोगों को जाग...
Corona Update : गौमबुद्ध नगर में कोरोना के मरीजों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या है हाल
WHO बोला- 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा, यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र