“एक शाम देश के नाम ” में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने किया कला का प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा : देश की 71 वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एरो मीडिया ग्रुप द्वारा शहर के एमएसएक्स मॉल में “एक शाम देश के नाम” से रंगारंग नृत्य, गायन, नाटक, अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में 6 वर्ष के बच्चों से लेकर 50 वर्ष तक के प्रतियोगियों ने गायन, नृत्य, नाटक, कविता पाठ, एक्टिंग आदि प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। देश की स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित एरो मीडिया के इस कार्यक्रम में लगभग 500 दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम में छोटे- छोटे बच्चों को देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत देखकर दर्शक भी झूम उठे।

गायन में सुश्री वैदेही गोयल, कुणाल चपराना, आदित्य विक्रम, आयुष तिवारी पुरस्कृत किया गया। डांस प्रतियोगिता में सुधीर तथा श्रेया सिंह विजयी रहे। ग्रुप डांस में जे.एस. एकेडमी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। नाटक प्रतियोगिता में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में मास्टर शशांक चौधरी में पहले स्थान पर कब्ज़ा जमाया।

कार्यक्रम के सहयोगी संस्थाएं जैसे कुञ्ज बिहारी काम्प्लेक्स के प्रबंध निदेशक राकेश गुप्ता, निदेशक आशीष गुप्ता व नवीन जिंदल, एरो मीडिया ग्रुप के निदेशक कमल श्रीवास्तव, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी कमलेश चौधरी के हाथों विजेताओं को पुरस्कार स्वरुप ट्रॉफी मेडल तथा सर्टिफिकेट प्रदान किये गए।

यह भी देखे:-

जहांगीरपुर: छात्र -छात्राओं ने निकाली स्वच्छता अभियान रैली 
एयरपोर्ट के पास बन रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, एक लाख वर्ग मीटर भूमि कब्जा मुक्त
ग्लोबल वार्मिंग : पीढियां भुगतने वाली है इंसानों के कुकर्मो की सज़ा, पढ़ें- जलवायु परिवर्तन पर UN की ...
कांग्रेस कार्यकर्ता स्व० प्रभात पाण्डेय की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल को ज्ञापन
बिलासपुर नगर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, डॉ. महेश शर्मा और सुरेश...
बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
विधायक तेजपाल नागर ने किया सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास
नशीला लड्डू खिलाकर ईरिक्शा और नगदी चोरी
कार रैली निकाल कर सुपरटेक जार अपार्टमेंट ओनर मांगेंगे अपना अधिकार
16 साल बाद मिली राहत: ग्रेनो वेस्ट के 10 आवंटियों को मिला प्लॉट पर कब्जा, 100 करोड़ की जमीन अतिक्रमण...
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ग्राम बिसाहड़ा, दादरी में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय न...
दादरी पुलिस ने किया चार शातिर लुटेरे को गिरफ्तार
G20 Summit 2023 LIVE Updates: G20 समूह में नए देश का नाम जुड़ा, जानें किसको मिली सदस्यता
ग्रेटर नोएडा के पंप हाउसों का कायाकल्प: जलापूर्ति में सुधार, हरियाली से निखर रही सूरत
पत्रकार को पितृ शोक, कलमकारों, समाजसेवियों ने जताई संवेदना
रक्तदान महादान: अधिवक्ता परिषद ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर