अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार

  •  अवैध टेलिफोन एक्सचेंज में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद
  • दूरसंचार विभाग के अफसरों के इनपुट पर कार्रवाई
  • राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर रही जांच

नोएडा। भारत सरकार कॉल गेटवे को दरकिनार फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज के जरिये इंटरनेशनल कॉल से करोड़ों का चूना लगाने के आरोपी को थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने यह कार्रवाई दूरसंचार विभाग दिल्ली के सहायक निदेशक कमल देव त्रिपाठी, जियाउर्रहमान और सहायक मंडल अभियंता अंकित शुक्ला से मिली इनपुट के आधार पर की गई है। पुलिस ने बताया कि इसमें कई विदेशी लोग भी शामिल हैं। आरोपी के कब्जे से अवैध टेलिफोन एक्सचेंज में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के ए-44 सेक्टर-02 और ई-14बी सेक्टर-08 में सुमित कुमार बिसडाह नामक व्यक्ति इंडियन टेलिफोन नंबर पर इंटरनैशनल वॉइस कॉल को ट्रांसफर कर अवैध तरीके से टेलिकॉम एक्सचेंज चला रहा है। इस अवैध टेलीकॉम सेटअप से राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा होने के साथ भारत सरकार को भी करोड़ों का चूना लगा रहा है।

एडीसीपी ने बताया कि इस सूचना पर दूरसंचार विभाग और थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने ए-44 सेक्टर 02 और ई-14बी सेक्टर-08 में छापा मारा। वहां सुमित कुमार बिसडाह द्वारा प्रयोग में लाये जा टेलीकॉम सेटअप और दस्तावेजों के साथ ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों से मिली जानकारी और सबूत के आधार पर अभियुक्त यूपी के बांदा जिले के रहने वाले सुमित कुमार बिसडाह को गिरफ्तार किया। वह फिलहाल दिल्ली के लक्ष्मीनगर में किराये के मकान में रह रहा है। पुलिस ने मौके से 2 लैपटॉप, 02 एसआईपी सर्वर, 02 अन्य सर्वर, 04 सीपीयू, 04 राउटर, 06 स्विच, 01 एसआईपी ट्रंक डिवाइस, 12 वीओआईपी डायलर, 01 लैंडलाइन फोन, 02 जी-पॉन ओएनटी, 02 स्पेक्ट्रा नेट डिवाइस बरामद किए हैं। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि सुमित यह अवैध धंधा कितने दिनों से कर रहा था और इससे सरकार को कितने राजस्व की हानि हुई है। पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा के बाबत भी इस मामले की जांज कर रही है।

एडीसीपी ने बताया कि इस फर्जी टेलिकॉम सेटअप चलाने में आधा दर्जन से अधिक विदेशी लोगों के नाम भी सामने आये है। इस कंपनी में उनका सहयोग हो सकता है। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। यह टेलिकॉम सेंटर इस साल जनवरी में किराये की बिल्डिंग में शुरू हुआ था।फर्जी टेलिकॉम सेटअप से देश की सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है। वहीं टेलिकॉम कंपनी को इंटरनैशनल कॉल से होने वाली कमाई भी खत्म हो रही थी। इसे टेलिकॉम कंपनियों को भारी नुकसान भी हो रहा था।

यह भी देखे:-

शराब पीने के लिए कर दिया क़त्ल , चार गिरफ्तार 
सोने की चेन लूटकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
हिन्दू युवा वाहिनी का पूर्व दनकौर मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार
बालू का अवैध खनन कर रहे तीन गिरफ्तार
गाज़ियाबाद पुलिस की गिरफ्त में 1 लाख का इनामी बाबा, जानिए इसका अपराध
शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
तेज रफ्तार का कहर बीएमडब्ल्यू ने ई रिक्शा को उडाया नर्स समेत 2 की मौत, 3 घायल, हिरासत में लिए गए दो...
दसवीं के छात्र को गोली मारकर हत्या 
घरेलू नौकरानी जेवरात लेकर फुर्र
नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों का आतंक , फिर दो युवकों को मारी गोली
Breaking: ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई एक और ड्रग्स फैक्ट्री, 200 करोड़ का ड्रग्स बरामद
खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी 
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 9 चोरी के मोबाइल और हथियार बरामद
नोएडा में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार – चोरी की दो ईको कार, इंजन और भारी मात्रा में स्क...
अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार