5 अगस्त को भाजपा बिसरख मंडल के सौजन्य से दीप से जगमगाएंगी सोसाइटियां
आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा होने जा रहा है. इस अत्यंत ही बहुप्रतीक्षित क्षण को और अधिक अविस्मरणीय बनाने के लिए समस्त भाजपा बिसरख मंडल ने इस दिन को ठीक उसी तरह जैसे कि प्रभु श्री राम जब 14 वर्ष के बनवास के बाद अयोध्या लौटे थे ठीक वैसे ही एक लाख दीये प्रज्वलित करके मनाने का निर्णय लिया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि इसका सुझाव उन्हें उपाध्यक्ष देवराज नागर एवं श्री दिनेश बेनीवाल ने दिया जो स्वयं इस दिन अपनी सोसाइटी में एक हजार दीप प्रज्वलित करने वाले हैं, इस दिन सभी सोसाइटी और मंडल के प्रत्येक गांव में सभी राम भक्तों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शाम 7 बजे अपने आराध्य श्री राम जी के चित्र का अभिषेक करेंगे और लगभग एक लाख से अधिक दीये जलाएंगे।
इस कार्य में मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष , कुलेसरा के सभी कार्यकर्ता बंधु व सोसाइटी की आधिकारिक टीमें हिस्सा लेंगी।
मीडिया प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष श्री मुकेश चौहान महामंत्री जितेंद्र सेन, आदित्य भटनागर मंत्री अश्विनी पटेल शिखा शर्मा आईटी सेल संयोजक विवेक सिंह व सह मीडिया प्रभारी सौरव शर्मा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
धन्यवाद l🙏
आशीष दुबे
मीडिया प्रभारी- भाजपा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट- बिसरख