5 अगस्त को रामलीला कमेटी द्वारा साइट 4 में यज्ञ व पौधारोपण किया जायेगा

श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों की एक बैठक आज जी एम मॉल में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिये होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के मद्देनजर कमेटी द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रम पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष सरदार  मंजीत सिंह ने बताया कि उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से 5 अगस्त को प्रातः 10 बजे कमेटी के सदस्यों के द्वारा साइट 4 में हवन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जिसमे सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए सीमित संख्या में केवल कमेटी के लोग ही मौजूद रहेंगे। हवन उपरांत 11 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किया जायेगा व रामलीला मैदान में 21 छायादार पौधे लगाये जायेंगें।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि कमेटी की और से मंदिर निर्माण में 1,11,000/- रू की सहयोग राशि का चैक  विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह  के माध्यम से मंदिर निर्माण समिति को भेंट किया जायेगा।

बिजेंद्र सिंह आर्य ने 5 अगस्त की शाम को सभी नगरवासियों से अपने अपने घरों के बाहर 5-5 दीपक जलाने का अनुरोध किया। मीटिंग में सौरभ बंसल, कुलदीप शर्मा, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, अमित गोयल, गिरीश जिंदल व अन्य मौजूद रहे.

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 19 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 21 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नवरात्रा सेवक दल, नवरात्र महोत्सव व रामलीला महोत्सव का करेगा आयोजन
दनकौर में मोहर्रम पर निकाला गया मातमी जुलूस, हर तरफ गूंजा या हुसैन का नारा
ग्राम अनगपुर में हुआ बाबा मोहन राम और शिव मंदिर के लिए भूमिपूजन
गणेश चतुर्थी 2017 : जानिए पूजन मुहूर्त,सामग्री, विधी, आरती
अल्फा 1 शिवमहापुराण कथा : हमेशा ब्रह्माचारी रहे हनुमानजी को करना पड़ा था सूर्यपुत्री सुर्वचला से वि...
धर्म के नाम पर जानवरों की हत्या : आचार्य प्रशांत
कल का पंचांग, 5 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी महोत्सव : साई अक्षरधाम मन्दिर में महारास की प्रस्तुति
श्रावण मास कावड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण: डीएम मनीष वर्मा ने नानकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा...
कल का पंचांग, 24 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गुरुकुल में हुआ गीता महोत्सव का आयोजन
नवरात्र सेवक दल द्वारा संचालित नवरात्र महोत्सव 2023 की तैयारी शुरू
कल का पंचांग, 29 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
संकटमोचन महायज्ञ में ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर का आवाहन किया गया