जानिए गौतमबुद्ध नगर में आज क्या है कोरोना का हाल , 24  घंटे में एक और मौत 

गौतमबुद्ध नगर में मिले 129 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 74 स्वस्थ हुए, एक की मौत के साथ मरने वालो की संख्या 43 हुई

– 129 कोरोना के नए पॉज़िटिव मरीज मिले, कुल संक्रमित की संख्या 5349 पहुंची।
– 74 लोग ठीक होकर अपने घरो में लौटे, 4439 रोगी स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हुए
– 846 लोग का इलाज नोएडा के विभिन्न कोविड़ अस्पतालों में चल रहा है

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से संक्रमित होने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को बीते 24 घंटे में 129 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 5349 हो गई है। हालांकि 74 लोगों ने कोरोना को परास्त प्रशासन को सुकून दिया। कोविड-19 महामारी की चपेट में आने से जिले में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में 129 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों को आंकड़ा 5349 पहुंच गया है। जिले में महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन के लिए शनिवार का दिन कुछ राहत भरा इसलिए रहा की बीते 24 घंटे में 74 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली। कोरोना को हराने के बाद वे अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घरों को चले गए। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 4439 हो गई है। जबकि 846 लोगों का इलाज अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

अस्पताल के बेड से ममता ने जारी किया वीडियो, कहा- व्हीलचेयर पर ही करूंगी चुनाव प्रचार
वाहन की टक्कर से अज्ञात की मौत
महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद बने हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
दुजाना गैंग के बदमाश ने मांगी रंगदारी, योगी की पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर
Tokyo Olympics 2020 Day 9 Live: आज के मुक़ाबले, बढ़ी पदकों की उम्मीदें
दादरी महापंचायत में गुर्जरों ने किया दीपावली नहीं मनाने का ऐलान
पत्रकार व सामाजिक चिंतक नंद गोपाल वर्मा नेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड 2020 से नवाजे गए
दिल्ली से लिफ्ट देकर नोएडा में लूट करने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
उच्च प्राथमिक विद्यालय उटरावली में मासिक बैठक सामाजिक विज्ञान का हुआ आयोजन
राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमत को लेक...
धारदार हथियार से युवक की हत्या, परिचित पर हत्या करने का शक, जांच में जुटी पुलिस
Weather Update Today: दिल्ली, यूपी में आज भारी बारिश की संभावना
डीएसपी रघुनाथ प्रताप सिंह ने कहा मैं हेलमेट मैन का फैन हूं यह जहां भी जाते हैं जान बचाने का कार्य कर...
सनसनीखेज गोलीकांड की साजिश का पर्दाफाश, सांसद का बेटा बोला आ भाई मुझे मार
शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय मॉलिक्यूलर बायोलॉजी कार्यशाला का सफल समापन
गौतमबुद्ध नगर में कल से छह जगह होगा कोरोना वैक्सीनेशन