महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा  सेनेटरी विभाग और सफाई विभाग कर्मियों को कोरोना सम्मान पत्र

ग्रेटर नोएडा  : विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्था (भारत) ने पर्यावरण की स्वच्छता एवं शुद्धता बनाये रखने में जी जान से जुटे ग्रेटर नोयडा प्राधिकरण के सेनेटरी विभाग और सफाई विभाग कर्मियों को कोरोना सम्मान पत्र और तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि प्रकृति से हमें जीवन के लिये बेहद उपयोगी हवा- पानी-औषधी आदि प्रचुर मात्रा में मुफ्त में उप्लब्ध है अत: इनकी शुद्धता बनाये रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। आज कोरोना काल में प्रकृति प्रदत इन अहम वस्तुओं की अहमियत और बढ़ गयी है जिसमें हमारा सफाई कर्मचारी विभाग और सेनेटरी विभाग महत्वपूर्ण भुमिका अदा कर रहा है। वहीं महासचिव अनिल भाटी ने बताया कि संस्था द्वारा कोरोना काल में महत्वपूर्ण भुमिका निभा रहे हमारे स्वास्थ्य विभाग-सफाई विभाग और पुलिस विभाग कर्मियों के योगदान को देखते हुए उन्हे कोरोना सम्मान पत्र से सम्मानित कर उनकी हौसलाफजाई करने का अभियान शुरु किया गया है । इस अवसर पर मौजूद संस्था के देवेन्द्र चंदीला एवं विजय तंवर द्वारा भारत भूषण सेनेटरी इंस्पेक्टर ,जितेंद्र कुमार सुपरवाइजर ,सतबीर यादव ,रामनरेश ,नवीन शुक्ला -आदि प्राधिकरण कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी देखे:-

पेट्रोल-डीजल जीएसटी के तहत क्यों नहीं आ सकते, केरल हाईकोर्ट ने काउंसिल से पूछा कारण
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 10 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय "निडार" ड्रोन नवाचार कार्यक्रम, ड्रोन तकनीक...
कल का पंचांग, 26 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
पुष्पोत्सव 2025: लेजर शो में चमका ग्रेटर नोएडा का गौरवशाली इतिहास, उमड़ा जनसैलाब
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में मीलाद-उन-नबी पर विशेष असेंबली, नन्हें बच्चों ने दिया भाईचारे का संदेश
ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों ने किया OSD नवीन कुमार सिंह के स्थानांतरण पर रोक की मांग
Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया जाएगा रसायन विज्ञान में ...
कृषि कानूनों का विरोध: दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से डटे किसान, आज से दो दिवसीय अधिवेशन
द्रोण मेला देखने उमड़ी भीड़, आज से शुरू होंगी कुश्तियां
गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा कार्यशाला: पुलिस अधिकारियों ने दिलाई ट्रैफिक नियमों क...
डीएमआईसी के प्रभावित किसानों नेजेवर एयरपोर्ट के किसानों का मुआवजा बढ़ाने का किया स्वागत
एसएसपी वैभव कृष्ण के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), सीएम योगी को भेजा ज्ञापन
बिलासपुर में सीरो सर्वे 24 लोगों का एंटीबाडी सैम्पल लिए
ग्रेनो प्राधिकरण अधिकारियों के दौरे के बावजूद सेक्टर बीटा- 1 की हालात में सुधार नहीं
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार: यश यादव
GL बाजाज के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल को शिक्षा उत्कृष्टता के तीन प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त