गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय  में “आपदा की स्थिति में मीडिया की भूमिका और कोविड-19 महामारी” पर वेबिनार का आयोजन

ग्रेटर नोएडा  : सोमवार को गौतम बुद्धा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा एवं क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो मेरठ द्वारा समिलित रूप से किया। कार्यक्रम के आरम्भ में स्वागत एवं परिचय वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए जीबीयू के जनसंचार और मीडिया अध्ययन विभाग की चेयरपर्सन और विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बंदना पाण्डेय ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विद्यालय, छत्तीसगढ़ के कुलपति प्रो.बलदेव भाई शर्मा एवं भारतीय सूचना के वरिष्ठ अधिकारी अपर महानिदेशक, लखनऊ का स्वागत किया। साथ ही प्रो.बंदना पाण्डेय ने यह भी बताया कि किस प्रकार पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों पर संकट उत्पन्न हो रहा है। आज कोरोना के समय में हमे विशेष पत्रकारिता की जरूरत है। लोगो को साधारण ढंग से समझाने की जरूरत है ताकि हर जन-मानस तक मीडिया अपनी बात को पहुँचा सके।

वही प्रो.बलदेव भाई शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि मीडिया के विभिन्न आयामो ने लोगो को सचेत किया है। जनमानस को चेताने में मीडिया की भूमिका उल्लेखनीय है। कोरोना महामारी के इस समय में हर संकट को चुनोती के रूप में स्वीकार करना मीडिया पर बहूत बड़ी जिमेदारी है।

दूसरी और भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री आर. पी. सरोज  ने कहा कि कोरोना काल में बाजार आज हम सभी पर हावी हो गया है,ये समय मानवीय संवेदनाओ को बचाने का है। हर रोज सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर नए झूठ आ रहे है। इनसे बचने का एक ही तरीका है कि पी .आई. बी. की देखे। जहाँ आपको सटीक जानकारी मिलेगी। हमें अपनी जीवन शैली को बदलना होगा। मास्क, हाथ धोना और 6 गज की  दूरी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। मीडिया को भी चाहिए की वो सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं को  भी दिखाए ताकि जरूरत मंद लोगो तक उस सूचना की पहुँच बन सके।

जीबीयू एवं क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, मेरठ द्वारा आयोजित इस समिलित वेबिनार में सुनील कुमार,डिप्टी निर्देशक,क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो भी मौजुद रहे । कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के ऐसौसिऐट प्रोफेसर डॉ.मनोज श्रीवास्तव ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने वक्ताओं से सवाल किये। सत्र का समापन धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

यह भी देखे:-

कोविड 19 के चलते देश का सबसे बड़ा हॉस्पिटैलिटी ट्रेड शो, आईएचई 2020 अब वर्चुअल मोड पर
Raj Kundra Pornography Case Update: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर खारिज
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई ऊर्जा, गति और दिशा देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अप्रतिम योगदा...
योग और स्वास्थ्य, भद्रासन: , बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
ग्रेटर नोएडा: लाईसेंसी बंदूक की गोली चलने से गार्ड की मौत
दुजाना गाँव मे नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का हुआ आयोजन : ओमवीर आर्य एडवोकेट
नोएडा/ गौतमबुद्ध नगर में COVID के कारण कोई मौत नहीं : सीएमओ
REI Expo to bring new hopes for the renewable energy sector in India
भाजपा नेता भी कर रहे हैं रामदेव से किनारा, अब क्या करेंगे योगगुरु?
ईपीसीएच ने ऑटम फेयर इंटरनेशनल, बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम, 03 - 06 सितंबर'2023 में उपस्थिति दर्ज कराई
नाले में मिला एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र का शव
Coronavirus India: दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 43733 नए मामले
'सांसों का सिलेंडर': जीटीबी अस्पताल में देर रात पहुंचा ऑक्सीजन टैंकर, भावुक डॉक्टर बोले- खो दी थी उम...
5km मैराथन दौड़ मे 72 वर्षीय आर एस उप्पल प्रथम रहे
दिल्ली ओलंपिक 2021 मे ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने जीते ढेर सारे पदक, पढें पूरी ख़बर
रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, सुमित्रा महाजन को भी किया गया सम्मानित