वेदार्णा फाउंडेशन ने की इस साल के मिशन मानसून पोधारोपण की शुरुआत

महान क्रन्तिकारी चन्द्र शेखर आजाद के जन्मदिन के शुभ अवसर पर वेदार्णा फाउंडेशन ने पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी नोलिज पार्क में पौधारोपण की शुरवात कल से की। करोना संकट को ध्यान में रखते हुए इस बार पौधारोपण के इस अभियान में नॉलेज पार्क के कलिजो से बहुत ही सीमित संख्या में शिक्षक एवं छात्र भाग लेंगे। पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी इस पोधारोपण को मिशन मानसून पोधारोपण का नाम दिया गया है।

वेदार्णा फाउंडेशन के निदेशक डॉ०कुलदीप मलिक के अनुसार इस बार करोना संकट के चलते हुए पूर्व की भांति प्रतिदिन पौधारोपण का काम करना संभव नहीं है इसलिए पूरे मानसून के सीजन में समय और हालातों को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण का काम किया जाएगा। पौधारोपण के काम में नए पौधों के रोपण के साथ-साथ जिस स्थान पर पूर्व में पौधे रोपित किए गए थे और वह किसी कारण से नष्ट हो गए हैं उनकी जगह नए पौधे रोपित करने का काम भी किया जाएगा।

ज्ञात रहे वेदार्णा फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से भिन्न भिन्न प्रकार से कई प्रकार के जागरूकता अभियान चलाकर पूरे देश मे युवाओ को जागरूक करने की कोशिश में लगा है। इन अभियानों में जन्संख्या जागरुकता, स्वास्थ जागरुकता, पर्यावरण जागरूकता और शिक्षा जागरूकता अभियान मुख्य रूप से शामिल है। मिशन मानसून पौधारोपण भी इन्हीं अभियानों का एक हिस्सा है जिसके तहत वेदार्णा फाउंडेशन ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क और अलग अलग क्षेत्रों में हजारों की संख्या में बरगद, नीम एवं पीपल के पौधे लगाकर उनकी देखभाल का कार्य करता है।

कल के पौधारोपण के काम में ओम रायजादा, मनोज कुमार, राहुल नंबरदार, डॉक्टर विकास चौधरी, राजीव कुमार, दीपक, सूरज आदि लोगों ने भाग लेकर नॉलेज पार्क में पौधारोपण का काम किया।

यह भी देखे:-

गुरुकुल के बटुकों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग
नागपुर : 72 वीं इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस में यमुना प्राधिकरण ने पेश किया लुभावना प्रोजेक्ट, नि...
महिला शक्ति सामाजिक समिति महिलाओं को करेगी जागरुक
दो साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह
उ.प्र. रेरा की बैठक में 18 नई परियोजनाओं को मंजूरी, 8 को पंजीकरण विस्तार
आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में "QUIZ WHIZ–2025" का भव्य ग्रैंड फिनाले, 30 स्कूलों के 100 स...
रंग-बिरंगे फूलों की महक से महकेगा सिटी पार्क, 26 फरवरी से चार दिन "पुष्प प्रदर्शनी" का जादू
G20 Summit In India : दिल्ली में सम्मेलन का हुआ शुभारंभ, जानें क्या रहेगा आज की बैठक का एजेंडा
कल का पंचांग, 4 नवम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गीता पंडित ने ली दादरी नागपलिका परिषद् अध्यक्ष पद की शपथ
ग्रेटर नोएडा : शहीद स्वाभिमान यात्रा का जोरदार स्वागत
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस और दा ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
UNCCD कॉप-14: ग्रेटर नोएडा में आयोजित 12 दिवसीय कार्यक्रम में 196 देशों के 3 हजार अंतरराष्ट्रीय प्र...
कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए 1 लाख का मिलेगा अनुदान
बसंत पंचमी पर चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, बारिश में भी निकली भव्य ...
राम भरोसे एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था