कारोबारी आदित्य सोनी हत्याकांड का तीसरा वांटेड आरोपी सनी  गिरफ्तार, मृतक की राडो घड़ी हत्या में इस्तेमाल की गई एसेंट गाड़ी बरामद

ग्रेटर नोएडा: ऑटो पार्ट्स की फ़ैक्टरी के मालिक आदित्य सोनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हज़ार के इनामी बदमाश को कासना थाना पुलिस ने एचडीएफसी बैंक, सिरसा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मृतक की राडो घड़ी, ढाई हजार रुपया और हत्या में इस्तेमाल की गई एसेंट गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ग्रेटर नोएडा ज़ोन-3 के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि ओमीक्रान-1 सेक्टर स्थित गौड़ अतुल्यम सोसाइटी निवासी आदित्य सोनी 5 जुलाई को अपने फैक्ट्री गए थे, उसके बाद वे गायब हो गए थे। मामले में आदित्य की मां नीलू सोनी ने कासना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आदित्य सोनी को आखरी बार उसके तीन साथियो के साथ देखा गया था। पुलिस ने आदित्य सोनी के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिससे पता चला कि दोनों ने अपने एक अन्य साथी सनी के साथ मिलकर पहले आदित्य सोनी को पहले शराब पिलाया, फिर उसका सामान सोने की चेन, सोने का कडा, दो अंगूठी, राडो घडी व 7000 रूपये तथा कंगन व लेडीज चूडियां लूटकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को जमालपुर नहर में फेक दिया था। जिसका शव जनपद मथुरा में नहर में मिला था जिसकी शिनाख्त परिजनों द्वारा की गयी थी।

एडिशनल डीसीपी ने बताया की पुलिस ने शव को बरामद कर इस मामले में आरोपी देवेश भाटी और पंकज भाटी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और आदित्य की लूटी गई शेवरेले कार, सोने की चेन, अंगूठी, कड़ा बरामद कर लिया था। इस हत्या का तीसरा आरोपी सनी पुत्र धीरज इस मामले में फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हज़ार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने एक सूचना पर एचडीएफसी बैंक सिरसा के पास से हत्या के मामले में फरार चल रहे हैं सनी पुत्र धीरज को धर दबोचा। पुलिस ने आदित्य सोनी की राडो घड़ी, ढाई हजार रुपए नगद और हत्या में इस्तेमाल की गई एसेंट गाड़ी बरामद कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी देखे:-

ऑटो रिक्शा लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
नोएडा में मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरा घायल, दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट की मोबाइल और हथियार बरामद
दो तस्कर गिरफ्तार, 37 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद
शाहजहांपुर  में वकील की हत्या, सूरजपुर कोर्ट में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा 
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात, बदमाशों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ़
सुपारी लेकर हत्या करने वाले पांच बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
रिश्तों के कत्ल का खौफनाक दास्तान, प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, सेफ्टी...
एनसीआर के 3 शातिर वाहन चोरों से 14 दो पहिया वाहन बरामद
अज्ञात शव के पहचान की अपील , तेजाब से जलाया गया है चेहरा
गन बदलते हुए ऐसा क्या हुआ, जवान को जा लगी गोली, पढ़ें पूरी खबर
लूटेरे ने बरामद करवाई यमुना एक्स्प्रेसवे से लूटी गई कार
श्मशान घाट के पास से वांटेड तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद
मोबाईल लूटेरे ने खोल रखी थी टेलीकॉम की दूकान
मुठभेड़ में घायल हुआ 14 मामलों में वांछित बदमाश, तमंचा और बाइक बरामद
विदेशी महिला के जाल में फंसकर बीएसएफ जवान बन गया पाक का जासूस, एटीएस ने किया गिरफ्तार
घर का ताला तोड़ चोरों ने माल समेटा