पुलिस कमिश्नर ने जारी की एडवाइजरी, मास्क नहीं पहनने पर ….

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुध नगर⬜⬜⬜⬜⬜ कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से सभी जनपद वासियों को सुरक्षित बनाने के संबंध में जनपद की पुलिस लगातार तत्पर⬜⬜⬜⬜⬜ जनपद के नागरिकों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बनाने के संबंध में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के द्वारा एडवाइजरी की गई जारी⬜⬜⬜⬜⬜ कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद गौतम बुध नगर के सभी नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहे इस संबंध में जनपद की पुलिस के द्वारा निरंतर फ्रंट पर कार्य करते हुए नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। आगे भी जनपद के सभी नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहें इस संबंध में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के द्वारा एक एडवाइजरी जारी करते हुए जनपद के सभी नागरिकों का आह्वान किया गया है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी नागरिकों द्वारा मास्क का प्रयोग किया जाना एवं सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना परम आवश्यक है। ऐसा करने पर सभी नागरिक अपने को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाकर रख सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान किया है कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सरकार के द्वारा अब विभिन्न क्षेत्रों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसी परिस्थितियों में सभी नागरिकों का दायित्व और अधिक बढ़ गया है। अतः जनपद के नागरिक घर से बाहर निकलने पर मास्क एवं घरेलू गमछे का प्रयोग अवश्य करें वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन स्वयं की प्रेरणा से सुनिश्चित करें ताकि जनपद के सभी नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहें और जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने जनपद वासियों का यह भी आह्वान किया है कि जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से तथा सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस के द्वारा निरंतर अभियान संचालित करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग न करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने पर व्यापक स्तर पर अभियान भी संचालित किया जा रहा है और जिन नागरिकों के द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है या सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं किया जा रहा है उनका चालान निरंतर स्तर पर पुलिस के द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है। अतः सभी नागरिक दंडात्मक कार्यवाही से बचने एवं अपने को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाने के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें अन्यथा की स्थिति में उन्हें दंडात्मक कार्यवाही का भागी बनना पड़ेगा। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर।

यह भी देखे:-

बंगाल में गरजे टिकैत- किसकी मजाल है कि दिल्ली में ट्रैक्टर रोकेगा, अगला टारगेट संसद
UP Board Result 2021: अगले सप्ताह आएंगे 10वीं 12वीं के नतीजे, इस पैटर्न से दिए जा रहे नंबर
गौतम बुद्ध नगर में नव वर्ष पर बीएनएनएस एक्ट की धारा 163 लागू, जुलूस और ड्रोन पर रोक
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला मंचन : श्री राम का हुआ राजतिलक
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा, मे हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
महिला क्रिकेट टीम को अब तक नहीं मिली टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, पिछले साल फाइनल में पहुंची थी
Investiture Ceremony at Ryan International School
उत्तर प्रदेश में 40 आईएएस अफसर का तबादला, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ का भी ट्रांसफर
सड़क निर्माण कार्य में हो रहा है भ्रष्टाचार : प्रवीण भारतीय 
गोविंदपुरम में एक लाख की स्ट्रीट लाइटें खंभों से चोरी
गले में मेडल डालकर फुटपाथ पर रात-दिन गुजार रहा हाकी खिलाड़ी तालिब, PDA ने किश्त नहीं जमा करने पर किय...
न्यू नोएडा परियोजना के पहले चरण में 15 गांवों की भूमि का अधिग्रहण होगा
एकेटीयू में चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
जहरीले धुंए SMOG की चपेट में दिल्ली एनसीआर , इन बातों का रखें ख्याल
केंद्रीय बजट 2026-27 में हस्तशिल्प क्षेत्र को बड़ी सौगात, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से कारीगरों...
गाजियाबाद: गार्ड ने बाहर से लगाई कुंडी, कमरे में सो रहे नौ लोगों पर खिड़की से दागीं दनादन गोलियां, द...