मामूली कहासुनी में दोस्त को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में दोस्ती का रिश्ता एक बार फिर कल अंकित हो गया। जहा दोस्त ने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। जहा दोस्ती के इस विस्वास का सच्चा पवित्र रिश्ता कहा जाता koहै। लेकिन इस दोस्ती के पवित्र रिश्ते को आज कलंकित कर दिया। आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक हफ्ते से गायब हुए कारोबारी कर हत्या का खुलासा हुआ। कारोबारी 5 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। इसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी और पुलिस ने भी उसकी तलाश की थी लेकिन आज उसकी हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है । इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है । जिन्होंने बताया कि आपसी कहासुनी के बाद उन्होंने उस को मौत के घाट उतार दिया था और उसके शव को नहर में फेंक दिया था । फिलहाल पुलिस ने उसकी कार व उसके अन्य सामान को इन लोगों से बरामद कर लिया है साथ ही उसके शव को गोताखोरों की मदद से मथुरा जिले में नहर से बरामद किया गया है । अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है ।
