दो साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी पति, 25 हज़ार का था ईनामी

*दो साल बाद गिरफ्त में आया 25 हजार का इनामी आरोपी, पत्नी की हत्या सिर पर सिलेंडर से वार कर की थी*

नोएडा। थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी को घटना के दो साल बाद गिरफ्तार किया है। वर्ष-2018 में हत्या की वारदात के बाद से ही फरार आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने यह गिरफ्तारी उसके गृह जनपद बांदा से की है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह के मुताबिक थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में मूल रूप से बांदा जिले के मकरी गांव निवासी राजा बाबू अपनी पत्नी के साथ देवेंद्र भाटी के मकान में किराये पर रहता था। 14 अक्टूबर-2018 की रात राजा बाबू और उसकी पत्नी उमा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राजा बाबू ने सिलेंडर से पत्नी उमा के सिर पर वार कर दिया। उमा के अचेत होने पर राजा बाबू मौके से फरार हो गया। बाद में उमा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट मृतका उमा के पिता बांदा जिले के ग्राम कुलमारी निवासी चइया पुत्र सुखवा ने दर्ज कराई थी। उसमें राजा बाबू को नामजद कराया गया था।

पुलिस के मुताबिक पत्नी की हत्या का आरोपी राजा बाबू वर्ष 2018 में हुई वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिर, सूचना मिली कि अभियुक्त अपने गृह जनपद बांदा में है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने बांदा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी देखे:-

सुन्दर भाटी गैंग के सात सक्रिय बदमाशों पर ईनाम घोषित 
सूरजपुर पुलिस ने किया नशे के सौदागरों का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, अवैध शराब, गांजा और हथियार बरामद
अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के नागरिक को पुलिस ने पकड़ा
दादरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्विफ्ट डिजायर और अवैध तमंचा बरामद
बाइक बोट फर्जीवाड़ा मामले में इन 15 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, देखें
हूटर बजाकर बीजेपी नेता झाड़ रहा था रौब, पुलिस से की अभद्रता, हुआ गिरफ्तार
विभिन्न जगहों से तीन वाहन चोरी
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
46 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच दो मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार
बीजेपी कार्यकर्ता के हत्यारोपियों को एसटीएफ नोएडा ने दबोचा
नोएडा में चोरों के हौसले बुलंद घर में घुसकर कीमती साइकिल चोरी
JEE MAINS की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का बड़ा खुलासा, सॉल्वर गैंग को सीबीआई ने दबोचा , नोएडा से सात...
जहांगीरपुर में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास विफल
60 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने मांगी जनता से फीडबैक
नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा: 15 चोरी की बाइक, अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट के साथ तीन शातिर चोर गि...