छुपा है हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे, इनपुट मिलने पर अलर्ट हुई पुलिस  

कानपुर एंकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरार चल रहे कुख्यात बदमाश विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में छुपे होने इनपुट मिलने के बाद नोएडा पुलिस हाई अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कहीं विकास दुबे फरीदाबाद से निकलकर ग्रेटर नोएडा में आकर आत्म समर्पण न करे दे। इसलिए सूरजपुर जिला कोर्ट में आने वाले लोगों का मास्क हटवाकर चेहरा देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट के बाहर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। सैक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी जो मीडिया का हब का जाता वहाँ पुलिस की जांच में जुटी है कि विकास दुबे कही चैनल के व्दारा सेरेंडर न कर दे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर डिस्टिक कोर्ट पर तैनात पुलिस कोर्ट में आने वाले लोगों का मास्क हटवाकर चेहरा देखा रहा है। पुलिस नोएडा के फिल्म सिटी जो मीडिया का हब का जाता वहाँ भी नाकाबंदी कर जांच कर रही है। डीएनडी पर पहले से ही वाहनो जांच करने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों यह आशंका है एनकाउंटर से बचने के लिए विकास दिल्ली या ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने नोएडा कोर्ट और आसपास के सभी रास्तों पर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस कर्मी सड़क पर आने-जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच करने के साथ ही कोर्ट के अंदर आने वाले हर व्यक्ति की पड़ताल कर रहे हैं।

विकास की धरपकड़ के लिए स्थानीय पुलिस तो अलर्ट पर है ही, एसटीएफ की टीमें भी दिल्ली-एनसीआर में चक्कर काट रही हैं। पुलिस उससे जुड़े हर इनपुट को गंभीरता से ले रही है। पुलिस को विकास से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए भी कहा गया है। पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली, यूपी, गुरुग्राम और फरीदाबाद और राजस्थान सहित तमाम जगहों पर छापेमारी कर रही है। पहले विकास दुबे को हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर 87 में दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूत्रों का दावा है कि मंगलवार देर रात विकास एक होटल की सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया।

यह भी देखे:-

मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देक...
ग्रेटर नोएडा: बेस्ट टैलेंट ऑफ इंडिया में ग्रेनो के बच्चों का चयन, कलर्स चैनल पर होगा जल्द प्रसारित
महिलाओं के विरुद्ध लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए निकली रैली
शुद्ध वायु, दीर्घ आयु; अक्रेक्स इंडिया 2020 इंडोर ने एयर क्वालिटी के महत्व पर दी जानकारी विज़िटर्स ...
राकेश टिकैत बोले- पीछे हटना हमारी डिक्शनरी में नहीं, सेना की तरह हम भी मोर्चे पर
एनआईटी में “नदी को जानो” कार्यक्रम का आयोजन
नोएडा: डीके वॉटर सप्लायर्स का अवैध बोरवेल सील, भूजल दोहन पर कड़ी कार्रवाई जारी
नवरात्रि के पहले दिन के मौके पर मंदिरों में लगा भक्‍तों का तांता
कल का पंचांग, 22 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट, जानिए किस ईलाके में कितने मरीज मिले
IND vs ENG 1st T20I: आज शाम 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा पहला टी20
एशियन पेंट्स ने बीसीसीआई को बनाया पार्टनर, बने भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक कलर पार्टनर
यूपी में खत्म होगा लॉकडाउन:  एक-दो दिन में जारी होगी नई गाइडलाइन
खतरा: दुनिया भर में कोरोना की तीसरी लहर, भारत के पास अभी भी संभलने का वक्त
Rath Yatra Live: कोरोना के साये में जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं
फैक्ट्री में काम करते समय लगी चोट, उपचार के दौरान मौत