आज सावन का पहला सोमवार, जानिए तिथी के अनुसार कब-कब पड़ेंगे सोमवार, क्या है पौराणिक कथा

सावन 6 जुलाई 2020 से प्रारंभ होकर 3 अगस्त पूर्णिमा तक तिथि के अनुसार एवं गते या प्रवेष्ठी 16 जुलाई 2020 से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2020 तक रहेगा ।
====================
तिथी के अनुसार कब-कब पड़ेंगे सोमवार
===================
साल 2020 के सावन माह में कुल
पांच सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार
जहां शुरुआत के दिन यानि कि 6
जुलाई को ही पड़ रहा है, वहीं दूसरा
सोमवार 13 जुलाई को पड़ेगा। इसके
बाद, 20 जुलाई, 27 जुलाई और 3 अगस्त के दिन भी सावन का सोमवार,
==================== गते या प्रवेष्ठी के अनुसार कब कब पडेंगे सोमवार ==================== पहला सोमवार 20 जुलाई, द्वित्य 27 जुलाई, तृतीय 3 अगस्त, चतुर्थ 10 अगस्त,पड़ रहा है। इस महीने में मोनी पंचमी,
मंगला गौरी व्रत, एकादशी, प्रदोष व्रत,
हरियाली और सोमवती अमावस्या,
हरियाली तीज, नागपंचमी और
रक्षाबंधन,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार
पड़ेंगे। साथ ही इस बार सावन में 11
सर्वार्थ सिद्धि, 10 सिद्धि योग, 12
अमृत योग और 3 अमृत सिद्धि योग
भी बन रहे हैं।
====================
क्या है पौराणिक कथा
=================
कहते हैं कि समुद्र मंथन से निकले विष का शिव जी ने पान कर लिया था। इससे उनका शरीर बहुत ही ज्यादा गर्म हो गया था जिससे शिव को काफी परेशानी होने लगी थी। भगवान शिव को इस परेशानी से बाहर निकालने के लिए इंद्रदेव ने जमकर बारिश करवाई थी। कहते हैं कि यह घटनाक्रम सावन के महीने में हुआ था। इस प्रकार से शिव जी ने विष का पान करके सृष्टि की रक्षा की थी। तभी से यह मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी अपने भक्तों का कष्ट अति शीघ्र दूर कर देते हैं।
====================
इन बातों का रखें ध्यान
==================
शिवजी की पूजा में सफेद रंग के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि भगवान शिवजी को सफेद रंग के फूल सबसे ज्यादा प्रिय हैं। लेकिन उनकी पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं। इसके अलावा, तुलसी को कभी भी भगवान शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता है। वहीं, भगवान शिवजी की पूजा में नारियल का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन शिवलिंग पर कभी भी नारियल के पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि शिवलिंग पर चढ़ाने वाली सारी वस्तुएं निर्मल होनी चाहिए। भगवान शिवजी को हमेशा सुवर्ण,कांस्य और पितल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए। ==================== भगवान शिव जी का अभिषेक किन किन द्रव्यों से करनी चाहिए =================== जल,वर्षा जल,गंगा जल,तीर्थ के जल,कुशा के जल,दुध,दही,मधु,घी,ईख के रस,शक्कर से अभिषेक करना चाहिए।

==================== भगवान शिव जी के अभिषेक क्या क्या फल मिलता है। ====================पुत्र,बुद्धि,रोग,आरोग्य,दीर्घायु, लक्ष्मी,पशु आदि की प्राप्ति होती है।

==================== अधिक जानकारी के लिए आप हमें Whatsapp पर आप अपना नाम एवं आप अपना प्रश्न  भेंजे  – पं.मूर्तिराम,आनन्द वर्द्धन नौटियाल ज्योतिषाचार्य (देवी,नृसिंह उपासक गंगौत्री धाम) Whatsapp+919310110914

यह भी देखे:-

ईशान कॉलेज के छात्रों द्वारा विश्व शांति एवं पर्यावरण रक्षा हेतु महायज्ञ प्रारम्भ
प्राचीन बाराही मेले-2025 की तैयारियां शुरू, ऐतिहासिक परंपरा को मिलेगा नया रूप
कल का पंचांग, 29 मई 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
मां काली की दिव्य चौकी ने रोशन किया पंचशील ग्रीन परिसर, विशाल नवरात्र महोत्सव और रामलीला महोत्सव में...
विधि विधान के साथ हुई देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा
RAKSHA BANDHAN IS CELEBRATED BY THE BRAMHA KUMARIS THROUGH SPIRITUAL WORKSHOP
श्री रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन, 10 अक्टूबर से विजय महोत्सव रामलीला मंचन का होगा आगाज़
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में हर्षोल्लास से मनी गोवर्धन पूजा, पौराणिक परंपरा को संजोते दिखे श्र...
कल का पंचांग 23 अगस्त 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी से प्रारंभ हो रहे है, जाने घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में धार्मिक रामलीला का भूमि पूजन सम्पन्न, आधुनिक मंचन की तैयारी शुरू
'स्टेट ऑफ द आर्ट' फैसिलिटी से लैस 'अयोध्या धाम' है कई मायनों में खास
सूरजपुर रामलीला में मिथिला प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन, हज़ारों श्रद्धालु हुए भावविभोर
कल का पंचांग, 15 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 10 फ़रवरी 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
अल्फा 1 शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन, अन्नकूट प्रसाद का किया गया वितरण