हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद , सात घायल

कानपुर : यहाँ एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम को  बदमाशों ने घेर लिया फिर गोलियां से भून डाला . इस घटना में एक क्षेत्राधिकारी यानी डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं. हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. कानपुर देहात के शिवली थाना इलाके में पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी थी. पुलिस यहां हिस्ट्रीशीटर विकाश दूबे को पकड़ने गई थी.

दबिश के दौरान बदमाशों ने पुलिस को घेरकर फायरिंग कर दी. इसमें आठ पुलिसवाले शहीद हो गए. विकास दुबे वही अपराधी है, जिसने 2001 में राजनाथ सिंह सरकार में मंत्री का दर्जा पाए संतोष शुक्ला की थाने में घुसकर हत्या की थी. वारदात पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह से बात की है.

बताया जा रहा है कि बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्र, शिवराजपुर के एसओ महेश यादव, दो सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाही शहीद हो गए. इसके अलावा सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है. पुलिस हत्या के प्रयास के केस में शातिर विकास दुबे को अरेस्ट करने गई थी. विकास के खिलाफ 60 केस दर्ज हैं.

उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा कि विकास दुबे के खिलाफ कुछ दिन पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था. पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी. जैसे ही फोर्स गांव के बाहर पहुंची तो वहां जेसीबी लगा दी गई. इस वजह से फोर्स की गाड़ी गांव के अंदर नहीं जा सकी.

डीजीपी एचसी अवस्थी ने बताया कि गाड़ी अंदर जाने के कारण पुलिसकर्मी गांव के बाहर ही उतरे. तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई. बदमाश ऊंचाई पर थे. इस वजह से पुलिसकर्मियों को गोलियां लगी है. 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं.

 डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा कि सीओ, तीन सब इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं. सात पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहा हैं. मौके पर एडीजी कानून व्यवस्था समेत कई अफसर पहुंच गए हैं. साथ ही फॉरसिंक विभाग की टीम भी पहुंच गई है. इसके साथ ही एसटीएफ को भी मौके पर रवाना किया गया है.

डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा कि अभी हमारा फोकस सभी घायल पुलिसकर्मियों का बेहतर इलाज कराने की व्यवस्था करने के साथ ही विकास दुबे के खिलाफ जारी ऑपरेशन को भी जारी रखना है, ताकि विकास दुबे और उसके साथियों को पकड़ा जा सके. वारदात में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने की भी कोशिश की जा रही है.

 

लखनऊ

यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का बयान

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था, पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी- हितेश चंद्र

जेसीबी को वहां लगा दिया गया जिससे हमारे वाहन बाधित हो गए। फोर्स के उतरने पर अपराधियों ने गोलियां चलाईं- हितेश चंद्र

जवाबी फायरिंग हुई लेकिन अपराधी ऊंचाई पर थे, इसलिए हमारे 8 लोगों की मौत हो गई- हितेश चंद्र

हमारे लगभग 7 आदमी घायल हो गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है क्योंकि अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे- हितेश चंद्र

आईजी, एडीजी, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) को ऑपरेशन की निगरानी के लिए वहां भेजा गया है- हितेश चंद्र

कानपुर से फॉरेंसिक टीम मौके पर थी, लखनऊ से एक विशेषज्ञ टीम भी भेजी जा रही थी- हितेश चंद्र

एसटीएफ को तैनात किया गया है। आईजी- एसटीएफ मौके पर पहुंच रहे हैं- हितेश चंद्र

कानपुर एसटीएफ पहले से ही काम पर है। बड़े पैमाने पर अस्पष्टता बरती जा रही है- हितेश चंद्र

यह उस ऑपरेशन के सिलसिले में जारी है जिसके लिए टीम पहले स्थान पर गई थी- हितेश चंद्र

यह भी देखे:-

"परकाया प्रवेश" को मिला "अभिनव इमरोज़ कहानी प्रतियोगिता – 2025" का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, सुषमा चौहान...
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में आई नरमी तो अपने यहां कोई तब्दीली नहीं
Navratri 2021 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन पूरे विधि-विधान के साथ करें मां कात्यायनी की पूजा, मंत्र, क...
सोनिया गांधी ने बुलाई AICC की बैठक, देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा संभव
महिला सशक्तिकरण की नई लहर: गौतमबुद्धनगर में मिशन शक्ति 5.0 ने मचाई धूम
इंटीग्रेटेड टाउनशिप में नहीं घटेगा भूजल स्तर, एसटीपी के पानी से पूरी होगी उद्योगों की जरूरत
UPSSSC PET 2021: जान लीजिए अगले 7 महीने में आपको किन भर्तियों में शामिल होने का मिल सकता है मौका
मरने से पहले पति को किया था मैसेज, लिखा- अब नहीं देख पाओगे मेरी और बच्चों की शक्ल
इसी हफ्ते होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार, आज पीएम के घर मंत्रियों संग होगी बड़ी बैठक
बसपा नेता व बाईक बोट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला
गौताबुद्ध नगर में लगातार बढ़ रहा है कोरोना मरीजो का आंकड़ा
T20 World Cup 2021: टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुश्किल होने जा रही है हल, दुबई में मिले संकेत
सीएम दफ्तर के अफसरों का फोन नहीं उठाते डीएम और कमिश्नर, सभी अफसरों से जवाब तलब
11 दूल्हे लूटने के बाद 12वें दूल्हे की तलाश में जुटी फ्रॉड दुल्हनियां गिरफ्तार
विकास उत्सव मेले में कबीर कैफे बैंड की धुनों पर झूमे दर्शक, फोक डांस ने मोहा मन
एनआईईटी संस्थान में मिस इंडिया खादी 2018 फैशन शो का आयोजन