विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर होगा 6 आरओबी का निर्माण

– उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार दोपहर 3 बजे लखनऊ से करेंगे शिलान्यास
– दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर मेरठ में चीफ डिवीजन ऑफिस पर रहेंगे उपस्थित

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार दादरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मंगलवार दोपहर एक बड़ी सौगात देने जा रही है। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से सरकार क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे ट्रेक पर 6 आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का निर्माण करने जा रही है। जिनका शिलान्यास उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार दोहपर तीन बजे लखनऊ से करने जा रहे हैं। वहीं शिलान्यास के इस कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर मेरठ में चीफ डिवीजन ऑफिस पर उपस्थित रहेंगे। इन आरओबी का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के द्वारा करीब 444 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा।

दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि प्रदेश की शौ विंडो कहे जाने वाले नोएडा ग्रेटर नोएडा और दादरी के बीच रेलवे लाइन है। जोकि दादरी क्षेत्र के विकास में एक बड़ी बाधा थी। जिसके चलते ग्रेटर नोएडा के लोगों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग 91 तक पहुंचने में समस्याएं होती थी। लेकिन अब सरकार ने उनकी इस समस्या को समाप्त करने का मन बना लिया है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसास मौर्य मंगलवार दोपहर तीन बजे दादरी क्षेत्र में बनने वाले 6 आरओबी का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि 2 लेन का आरओबी मायचा के पास, 2 लेन का मायचा-अजायबपुर मार्ग, 2 लेन का रायपुर बॉगड-अजायबपुर मार्ग, 2 लेन का रामगढ़ व घोडी के बीच, इसी तरह 2 लेन का बोड़ाकी गुज्जर और एक 4 लेन का आरओबी चिपियाना के पास बनाया जाएगा। इन सभी आरओबी के नर्माण कार्य में सरकार करीब 444 करोड़ रुपए खर्च करेगी। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि इन आरओबी के निर्माण से क्षेत्र की आम जनता के साथ साथ उद्योग जगत को भी बड़ा लाभ होगा। उद्यमियों को अब राष्ट्रीय राजमार्ग 91 से जुड़ने में व अपना सामान लाने ले जाने में होने वाली समस्या भी समाप्त हो जाएगी। इसी के साथ विश्व पटल पर छाए नोएडा ग्रेटर नोएडा की तरह ही दादरी क्षेत्र का भी विकास संभव होगा। दादरी क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा दी गई इस बड़ी सौगात को लेकर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसास मौर्य का धन्यवाद भी व्यक्त किया है।

यह भी देखे:-

देखें VIDEO, अभिभावक संघ व शिक्षा समिति के लड़ाई में पीस रहे मासूम बच्चे
Mlc election:भाजपा ने श्रीचंद शर्मा पर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण के लिए संवेदनशील हैं केन्द्र व प्रदेश सरकार : धीरेन्द्र सिंह
जेपी इंटरनेशनल स्कूल इंटरेक्ट क्लब के अलंकरण समारोह का आयोजन
औद्योगिक विकास मंत्री सुरेश राणा ने ग्रेनो प्राधिकरण में बैठक कर लिया ये निर्णय, क्या कहा देखें VID...
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के सामाजिक उत्थान का सफर जारी
महिला उन्नति संस्था ने मनाया तीज महोत्सव
विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला उन्नति संस्थान ने किया पौधारोपण
दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग बना देश का पहला इलेक्ट्रिक वाहन-फ्रेंडली हाईवे
Coronavirus India: देश में कोरोना के 35 हजार से अधिक मामले, 97.65 फीसद पहुंचा रिकवरी रेट
पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी की मिसाल की पेश ,आभूषण का भरा बैग लौटाया
घने कोहरे का कोहराम, 6 की ले ली जान
फूलपुर गाँव में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा गौतमबुद्ध नगर ईकाई ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा रहत सामग्री
एनटीपीसी ने 202 ग्रामीण छात्राओं को साईकिल वितरण की
गौतमबुद्धनगर: चेतन को बनाया गया महामंत्री, भाजयुमो के कार्यकारिणी का हुआ घोषणा