जाने–माने फीजिशियन डा़. जी. सी वैष्णव यथार्थ ग्रुप आफ हॉस्पीट्ल्स के साथ जुडे

पूरे एनसीआर में हेल्थकेयर क्षेत्र की जानी–मानी हस्ती डा़. गिरीश चन्द्र बैष्णव (एमबीबीएस, एमडी– इंटरनल मेडिसीन) यथार्थ हास्पीटल के साथ इंटरनल मेडिसीन के समूह निदेशक तथा समूह मेडिकल सलाहकार के तौर पर जुडे हैं। डा़. वैष्णव के पास मेडिसीन के क्षेत्र में प्रैक्टिस करने का 30 साल से अधिक का अनुभव है। मधुमेह एवं लाइफस्टाइल रोगों के इलाज में उनकी खास तौर पर विशेषज्ञता हासिल है।

डा़ वैष्णव ने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से ग्रैजूएशन तथा पोस्ट-ग्रैजूएशन किया। वह इस समय पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया एवं नेशनल डायबिटिज एडुकेशन प्रोग्राम में क्षेत्रीय संकाय हैं। वह गैर संचारी रोगों के संबंध में फिक्की हेल्थ कार्य दल के सदस्य हैं। डा़ वैष्णव को लोकोपयोगी कार्यों के लिए 2007 में नौएडा रत्न तथा 2011 में दिल्ली रत्न जैसे सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

यथार्थ ग्रुप आफ हास्पीटल्स के साथ जुडने के मौके पर डा़ वैष्णव ने कहा, ʺमैं यथार्थ ग्रुप आफ हास्पीटल्स की बेहतरीन एवं कुशल टीम का हिस्सा बनने पर बहुत ही उत्साहित हूं। यथार्थ ग्रुप आफ हास्पीट्स की एनसीआर में सर्वश्रेष्ठ संरचनाएं हैं और साथ ही साथ यहां देश के शीर्ष स्तर के चिकित्सक, नर्स एवं प्रशासनिक कर्मचारी हैं।इस टीम के साथ जुड कर मुझे अत्यधिक खुशी महसूस हो रही है। आने वाले वर्षों में हम मिलकर एनसीआर में हेल्थकेयर के क्षेत्र में उच्चतम मानकों को स्थापित करेंगे।“

यथार्थ ग्रुप आफ हास्पीट्ल्स के प्रबंध निदेशक डा़ कपिल त्यागी ने कहा, “डॉ वैष्णव का यथार्थ परिवार में हार्दिक स्वागत है। हमे पूरा विश्वास है आपके साथ यथार्थ ग्रुप नई ऊंचाइयों पर जाएगा।आपके आने से सभी साथियों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। हम सभी मिलकर नेक नियत ओर ईमानदारी से बहुत अच्छा करेंगे”

यथार्थ समूह के बारे में

यथार्थ ग्रुप आफ हास्पीट्स एनसीआर में प्रमुख एवं सबसे बडा स्वास्थ् सेवा प्रदाताताओं में से एक है। इस ग्रुप के तीन अस्पतालों में 1200 बेड हैं। इन अस्पतालों में एक अस्पताल नौएडा में संचालित 300 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हास्पीटल जबकि दूसरा अस्पताल ग्रेटर नौएडा में 400 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हास्पीटल हैं। ये दोनों अस्पताल नोन कोविड अस्पताल हैं जहां कोविड के अलावा बकी सभी बीमारियों का इलाज चल रहा है। नॉएडा इक्स्टेन्शन स्थित यथार्थ हास्पिटल जोकी ग़ौर सिटी के पास स्टिथ हैं, वहाँ २०० बेड पर प्राइवट कोविड ट्रीटमेंट चल रहा है।

यह भी देखे:-

बारिश के मौसम में शारदा अस्पताल में वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भारी इजाफ...
योग और स्वास्थ्य: कटि-शक्ति-विकासक, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
पीएम मोदी बोले, हिन्दुस्तान बचाना है तो 21 दिन घर से निकलना भूल जाइये , पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोजा जलालपुर में लगवाया स्वास्थ्य जांच शिविर
स्वास्थ्य एवं योग : जंघा-शक्ति-विकासक क्रिया से पाएं मजबूत और सुडौल जंघाएँ, बता रहे हैं योगगुरु ऋषि ...
ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े नाक,कान एवं गला डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ
यूपी के गौतमबुद्ध नगर समेत इन शहरों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स...
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर फोकस: मातृ और शिशु स्वास्थ्य ही है देश की सेहत का असली पैमाना
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्रेटर नोएडा में वाकाथॉन का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा में ईसीपी थेरेपी सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन, बिना चीर-फाड़ दिल की बीमारियों का कारगर...
गर्मियों में आंखों की देखभाल जरूरी: जानें आम समस्याएं, लक्षण और उपाय
कोरोना अपडेट : जानिये आज क्या कहते है रिपोर्ट 
एकेटीयू में सभी ने किया योग, विश्व योगा दिवस पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
ग्रेटर नोएडा : तीसरे आयुर्योग एक्सपो, हिमालयन हर्बल एक्सपो और आरोग्य मेला का उद्घाटन
कोरोना के आफत से नहीं मिल रही राहत, जानिए क्या है हाल