जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से द्रोण गौशाला दनकौर को मिली बड़ी धनराशी

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से 12 वर्ष बाद द्रोण गौशाला दनकौर को मिली 55 लाख 96 हजार 04 सौ रूपये की धनराशि  

जैसा की विदित ही है कि विगत लगभग 12 साल से जनपद गौतमबुद्धनगर के पौराणिक कस्बा दनकौर में स्थित द्रोण गौशाला, जहां सैकड़ों गोवंशों का पालन पोषण होता है, के जमीनी विवाद के चलते हुए, गोवंश को मिलने वाली राजकीय सहायता उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, जिसके लिए श्री द्रोण गौशाला समिति के रजनीकांत अग्रवाल, मनीष मांगलिक, संदीप कुमार जैन, मोहित चैकडात, संजीव मागलिक आदि पदाधिकारी दिनांक 21 सितम्बर 2019 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह से मिले और सारी स्थिति से अवगत कराया। जिसके पश्चात जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रकरण का संज्ञान लिया और जिलाधिकारी से गोवंश को मिलने वाली सहायता उपलब्ध न हो पाने के लिए नाराजगी जताई तथा शासन स्तर पर पैरवी कर दनकौर स्थित द्रोण गौशाला को उसका वाजिब हक मिल सके, इसके लिए पूरा प्रयास किया गया। उसी प्रयास के कारण दिनांक 16 जून 2020 को शासन ने उपरोक्त धनराशि श्री द्रोण गौशाला समिति के खाते में ट्रांसफर कर दी।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि  “आगे भी गोवंशों के संरक्षण में अगर कोई दिक्कत किसी को महसूस होगी और जो भी जरूरत बताई जाएगी, उसके लिए निश्चिततौर पर हर संभव मदद होगी।’’ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि “ दनकौर एक पौराणिक और ऐतिहासिक कस्बा रहा है, जहां बहुत पहले से क्षेत्र के सामाजिक लोग गौशाला की स्थापना के माध्यम से गोवंशों का पालन-पोषण करते चले आ रहे थे। इसपर होने वाला काफी खर्चा व्यापारी वर्ग के लोग स्वंय ही चंदा के माध्यम से करते रहे हैं, लेकिन अब नियमित सरकारी सहायता प्राप्त होने से और बेहतर तरीके से गोवंशों का संरक्षण हो पाएगा।’’

इस सामाजिक कार्य के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गौशाला समिति के सभी सम्मानित सदस्यों को उनकी इस समाज सेवा और पशु सेवा के लिए धन्यवाद भी प्रेषित किया है।


यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, ताली-थाली बजाकर जताया विरोध
विवाद में पत्नी व बच्चे पर चाकू से हमला, बीच बचाव करने आई भाभी को उतारा मौत के घाट, पढ़ें पूरी खबर
PM मोदी का चौंकाने वाला ट्वीट, इस रविवार सोशल मीडिया को कह सकते हैं अलविदा
भाजपा के परिवार सम्पर्क अभियान का शुभारंभ
पंखे से लटक कर युवक ने दी जान 
एयर इंडिया: चुनिंदा संपत्तियां बेच रही सरकारी विमानन कंपनी, 300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना
बेटी को जहर देकर माँ फंदे पर झूली 
दिव्य उपवन में पर्यावरण संरक्षण में जुटे बच्चों को विधायक तेजपाल नागर ने किया सम्मानित
करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किये पुष्पर्पित
Raj Kundra Case: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 20 अगस्त तक जेल में ही रहना होगा
स्वंतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मॉल व बाजार पर विशेष नज़र
ग्रेटर नोएडा : गांवों के विकास पर खर्च होंगे 26.58 करोड़
जनसमस्या: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इस सड़क पर स्ट्रीट लाईट बने शोपीस
महिला उन्नति संस्था भारत की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, महिलाओं को जागरूक कर रही है संस्था 
सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला का भव्य आगाज: शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह ने मोहा दर्शकों का मन
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, स्वस्थ भारत बनाने की अपील की