बिजली बिल में गौतमबुद्धनगर के निवासियों को राहत दे सरकार : एक्टिव सिटिज़न टीम , सीम योगी को भेजा ज्ञापन
गौतमबुद्धनगर के निवासियों को बिजली के बिलों को जमा करने में राहत के सन्दर्भ में सोशल डिस्टन्सिंग का पूर्ण पालन करते हुए एक्टिव सिटिज़न टीम ने मेल के द्वारा दिया ई ज्ञापन.
सेवा में ,
माननीय योगी आदित्यनाथ जी ,
मुख्यमंत्री ,
उत्तर प्रदेश सरकार ,
उत्तर प्रदेश।
द्वारा
माननीय जिलाधिकारी महोदय ,
गौतमबुद्धनगर
विषय : गौतमबुद्धनगर के निवासियों को बिजली के बिलों को जमा करने में राहत के सन्दर्भ में
महोदय ,
गौतमबुद्धनगर कोरोना महामारी के कारण हॉट जोन में रहा है और यहाँ पर विगत तीन महीने से उद्योग ,व्यापार आदि लगभग ठप्प पड़े हुए है। एन०सी०आर का क्षेत्र होने की वजह से भरी संख्या में नौकरीपेशा लोग दिल्ली , गुडगाँव , फरीदाबाद इत्यादि में नौकरी करने जाते है जो की विगत समय से काम पर नहीं जा पा रहे है। दिल्ली बॉर्डर भी प्रायः सील की दशा में रहता है और कोरोना से बचाव के मद्देनज़र भी एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए लोग अपने घरों से ही कार्य सम्पादित कर रहे है।
उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए सभी की आमदनी फिलहाल या तो ख़त्म हो गई है या लगभग आधी रह गई है जिससे उनको अपना मासिक खर्च चलाने में काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में आपसे ये निवेदन है की की जो भी बिजली का बिल माह अप्रैल २० से सितम्बर २० के दौरान का हो उसको फिलहाल आधा ही जमा कराया जाय और बकाया अक्टूबर २० के बाद के बिलों में मासिक जोड़ दिया जाय जिससे फिलहाल गौतमबुद्धनगर के नागरिक अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा कर सके। ये राहत आपके द्वारा नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ी सहूलियत होगी और ये कोरोना महामारी से जूझने में सहायक सिद्ध होगी।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप गौतमबुद्धनगर के निवासियों के लिए ये रहत जरूर प्रदान करेंगे। आपकी महती कृपा होगी।
सधन्यवाद ,
सरदार मनजीत सिंह , आलोक सिंह , हरेंद्र भाटी , मनोज गर्ग , ओम् रायज़ादा , सुनील प्रधान ,संदीप अमृतपुरम , जे०पी ०एस रावत , कमल सचदेव , सुनील कुमार
एक्टिव सिटीजन टीम
